फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   682 health workers get second dose

682 स्वास्थ्यकर्मियों को लगी दूसरी डोज

Fri, 19 Feb 2021 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
682 health workers get second dose
खलीलाबाद सीएचसी में कोविड का टीका लगवाते डॉ एके सिन्हा । - फोटो : KHALILABAD
682 स्वास्थ्यकर्मियों को लगी दूसरी डोज
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग, सीएचसी खलीलाबाद समेत अन्य सीएचसी पर शुक्रवार को कोरोना का टीका लगाया गया। इस दौरान 682 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज तो 53 कर्मचारियों को पहली बार कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। शुक्रवार को 790 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसमें 735 कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई।

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत शुक्रवार को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। इसमें जिला अस्पताल के एमसीएच विंग, सीएचसी खलीलाबाद, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल और सीएचसी हैंसर में टीकाकरण हुआ। पांचों केंद्रों पर कुल 11 बूथ बनाए गए थे। अपर सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल के एमसीएच विंग के तीन बूथों पर 218 के सापेक्ष 202, सीएचसी खलीलाबाद में बने दो बूथों पर 156 के सापेक्ष 150, सीएचसी हैंसर में बने दो बूथों पर 112 के सापेक्ष 87, सीएचसी सेमरियावां में बने दो बूथों पर 151 के सापेक्ष 146, सीएचसी मेंहदावल में बने दो बूथों पर 153 के सापेक्ष 150 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है। इसमें 682 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज और 53 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है। जिले में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 93. 04 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद कर्मियों को आधे घंटे तक अस्पताल में आराम कराया गया, उसके बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed