{"_id":"6a6a37ed0ca6e5186905473c","slug":"68-couples-tied-the-knot-at-a-mass-wedding-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-154665-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 68 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 68 जोड़े
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत सियरा सांथा स्थित मैरिज हाल में बुधवार को 68 जोड़े एक-दूजे के हुए। सामूहिक विवाह में दाम्पत्य सूत्र में बंधने वाले विवाहित जोड़ों को लैगिंक समानता की शपथ भी दिलाई गई। इसमें विकासखंड बघौली के 36 एवं विकास खंड सेमरियावा के 32 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान व सीडीओ जयकेश त्रिपाठी आदि ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए सुखद वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की। विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे गरीब परिवारों के लड़के-लड़कियों की शादी करवाना है जो शादी का खर्च स्वयं नहीं उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों की आकांक्षाओं को पूरी करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा बेटी पैदा होने से लेकर शादी होने तक की जिम्मेदारी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वयं वहन कर रही है।
विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है और नागरिकों को समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलियों के माध्यम से सीधा लाभार्थी तक पहुंच रहा है। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।