फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   6710 graduate voters in the district decreased

जनपद में घट गए 6710 स्नातक वोटर

Sun, 08 Jan 2017 11:54 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sun, 08 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
6710 graduate voters in the district decreased
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए होने वाले चुनाव में जिले में पहले से आधे वोट कम हो गए हैं। इस पर चुनाव आयोग ने लिया और मंडलायुक्त गोरखपुर से जवाब मांगा है। इसी क्रम मंडलायुक्त गोरखपुर ने डीएम संतकबीरनगर इसका कारण पूछा है। 
विज्ञापन


जिले में एक नवंबर 2015 के आधार पर जिले में 11876 वोटर थे। जो अब घटकर 5166 रह गए हैं। एडीएम एसएन शुक्ल ने बताया कि वोटर कम होने की वजह यह है कि वर्तमान अर्हता एक नवंबर 2016 को नए सिरे से मतदाता सूची बनाए जाने का आयोग का निर्देश था। जिसके तहत नई मतदाता सूची बनाई गई। जबकि पिछली अर्हता एक नवंबर 2015 के आधार पर मतदाता सूची में शामिल अधिकांश मतदाताओं ने फार्म संख्या 18 नहीं भरा। जिससे वे नई सूची में वोटर नहीं बन पाए। एक नवंबर 2013 तक जो ग्रेजुएट थे, उन्हें नई सूची में शामिल करना था। नई सूची में शामिल 3743 पुरुष और 1423 महिला वोटर यानि कुल 5166 वोटर मतदान में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


 इसके लिए आठ मतदान केंद्र और नौ बूथ बनाए गए हैं। जिसमें क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन सांथा बूथ पर सांथा एवं बेलहर कला क्षेत्र के 626 मतदाता, मेंहदावल क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन बूथ पर मेंहदावल क्षेत्र पंचायत क्षेत्र व नगर पंचायत मेंहदावल के 458 मतदाता, सेमरियावां क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन बूथ पर क्षेत्र पंचायत सेमरियावां के संपूर्ण क्षेत्र के 282 मतदाता, बघौली क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन बूथ पर क्षेत्र पंचायत बघौली के संपूर्ण क्षेत्र के 982 मतदाता, खलीलाबाद  नगर पालिका परिषद कार्यालय भवन के दो बूथों पर क्षेत्र पंचायत खलीलाबाद, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद तथा नगर पंचायत के मगहर के संपूर्ण क्षेत्र के क्रमश: 723 व 693 मतदाता, नाथनगर क्षेत्र कार्यालय भवन के बूथ पर क्षेत्र पंचायत नाथनगर तथा नगर पंचायत हरिहरपुर के संपूर्ण क्षेत्र के 626 मतदाता, पौली क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन के बूथ पर क्षेत्र पंचायत पौली के संपूर्ण क्षेत्र के 256 मतदाता तथा हैंसर बाजार क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन के बूथ पर क्षेत्र पंचायत हैंसर के संपूर्ण क्षेत्र के 519 मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed