{"_id":"5740ad914f1c1b464aac72cd","slug":"65-135-quintals-of-grain-was-delivered-to-poor-families","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 गरीब परिवारों में 135 क्विंटल अनाज वितरित हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
65 गरीब परिवारों में 135 क्विंटल अनाज वितरित हुआ
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sun, 22 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
गरीब परिवारों में 135 क्विंटल अनाज वितरित।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुधारा थाना क्षेत्र अतंर्गत सेमरियावां ब्लॉक के तप्पा उजियार क्षेत्र के दरियाबाद में सऊदी अरबिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉक्टर अब्दुल बारी फतहुल्लाह की ओर से दरियाबाद और कथकपुरवा गांव के गरीबों, विधवाओं व अग्नि पीड़ितों में खाद्यान्न वितरित किया गया। अनाज वितरण ग्राम प्रधान अब्दुल फत्ताह ने किया। खाद्यान्न पाकर गरीबों को राहत मिली। आग से पीड़ित गरीब परिवार दाने दाने को मोहताज हो गए थे। प्रशासन की ओर अभी तक कुछ भी नहीं मिला है। ग्राम प्रधान अब्दुल फत्ताह ने कहा कि पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहयोग व शासन से मिल रही सुविधाओं को दिलाने को प्रयास किया जाएगा।
ग्राम प्रधान अब्दुल फत्ताह ने बताया कि दरियाबाद और कथकपुरवां गांव 65 गरीब परिवारों में 135 क्विंटल अनाज वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि पीड़ित गरीब परिवार की मदद में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। पीड़ितों की मदद करने से आत्म सुख मिलता है। दैवीय आपदा राहत कोष से सभी आग पीड़ितों को मदद दिलाया जाएगा। मौलाना अतीकुर्रहमान असर ने कहा कि गरीबों की मदद करना हर इंसान का फर्ज है। इस अवसर पर अब्दुल्लाह, असगर अली, जाफर, बेलाल अहमद, मो आबिद, लालंचद, मुर्तजा हुसेन, शिवपूजन, राम जतन, सुहेल अहमद, अब्दुल हलीम आदि मौजूद रहे।