{"_id":"5cb36dd0bdec22144a274125","slug":"61555262928-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा से पूर्व सांसद कुशल तिवारी बने उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा से पूर्व सांसद कुशल तिवारी बने उम्मीदवार
Sun, 14 Apr 2019 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
सपा-बसपा गठबंधन में बसपा के खाते में है संतकबीरनगर लोकसभा सीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। सपा-बसपा गठबंधन की तरफ से संतकबीरनगर लोकसभा सीट के लिए पूर्व सांसद व बसपा के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी उम्मीदवार होंगे। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम की तरफ से पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज क्षेत्र के टाड़ा गांव निवासी पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी के पुत्र भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने बसपा के टिकट पर वर्ष 2007 के उप चुनाव में संतकबीरनगर लोकसभा सीट से जीत हासिल किया था। वर्ष 2009 के आम चुनाव में भी उन्होंने बसपा के टिकट पर ही यहां से जीत मिली थी। वर्ष 2014 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस बार चुनाव से पहले बसपा ने उन्हें लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया था। सपा-बसपा गठबंधन में यह सीट बसपा के खाते में जाने के बाद से ही कुशल तिवारी को टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। जिलाध्यक्ष सुरेश राव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल, कौशल चौधरी, अशोक चौधरी, अशोक मौर्या, अमित चौधरी, महिबुल्लाह खान, वेदप्रकाश मौर्य, अभिषेक कुमार, अभिषेक भारती, विजेंद्र मणि, राजेंद्र अजाद, बृजेश कुमार, रामवृक्ष, रामजनक निषाद, रामसिधारे, सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली, एखलाक अहमद, रामरदश यादव, केडी यादव, जयराम पांडेय आदि ने बधाई दी है।