{"_id":"5be9cccbbdec2269695da1c6","slug":"61542048971-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत सेमरियावां की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत सेमरियावां की बैठक
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंगामे के बीच 1.25 करोड़ की कार्ययोजना मंजूर
नए ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के बाद सेमरियावां क्षेत्र पंचायत बोर्ड की हुई पहली बैठक
कई बार बहस में उलझे सदस्य, बीडीओ के हस्तक्षेप के बाद शांत हुए
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
सेमरियावां। सेमरियावां क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक सोमवार को ब्लॉक सभागार में हुई। इसमें नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख और पूर्व ब्लॉक प्रमुख के समर्थकों के बीच कई मुद्दों पर बहस हुई। आरोप-प्रत्यारोप और हंगामे के बीच एक करोड़ पचीस लाख रुपये की कार्ययोजना मंजूर हुई।
क्षेत्र पंचायत की बैठक विधायक दिग्विजय नारायण और जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहमद की मौजूदगी में 12 बजे शुरू हुई। बैठक शुरू होते ही जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहमद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख महमूद आलम और उनके समर्थक शासनादेश का हवाला देते हुए मांग करने लगे कि सदन में क्षेत्र पंचायत सदस्य के अलावा किसी को शामिल होने की अनुमति न दी जाए। कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों की कम उपस्थिति के कारण बैठक का कोरम पूरा नहीं हुआ है, लिहाजा इसे स्थगित किया जाए। विधायक ने ब्लॉक प्रमुख के समर्थन में बोलते हुए बैठक को आगे बढ़ाने की बात कही। इस पर दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई। जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहमद सदन में कोरम पूर्ति की शर्तें और बैठक में शामिल होने वाले व्यक्तियों के संबंध में शासनादेश की प्रति दिखाते हुए अपनी मांग पर अड़ गए। बाद में खंड विकास अधिकारी ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। किसी तरह कार्रवाई आगे बढ़ी। इस दौरान बीडीओ आरके चतुर्वेदी ने पूर्व की कार्रवाई पढ़कर सुनाया। उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन आदि योजनाओं से हुए कार्यों की जानकारी दी। बैठक खत्म होने के बाद बीडीओ ने बताया कि एक करोड़ पचीस लाख रुपये की कार्य योजना सदन में स्वीकृत हुई है। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि महेंद्र नाथ दूबे, जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, हरिश चंद्र पांडेय, विकास चौधरी, मुश्ताक अहमद, गिरीश कुमार आदि उपस्थित रहे। ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद ने कहा कि काफी दिनों से विकास कार्य नहीं हुए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सहयोग से हर संभव विकास कार्य कराए जाएंगे। पूर्व ब्लॉक प्रमुख महमूद आलम चौधरी ने कहा कि ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की उपेक्षा का झूठा आरोप लगाकर पूर्व प्रमुख नइमा खातून को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटाया गया था। हमारी मांग है कि क्षेत्र पंचायत में जो भी धन है, सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बराबर-बराबर बांटकर काम दिए जाए। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की उपेक्षा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।