फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   tribute to namvar singh

डॉ. नामवर सिंह ने हिंदी साहित्य को समृद्ध किया : पटेल

Wed, 20 Feb 2019 11:28 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 20 Feb 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
tribute to namvar singh
नामवर सिंह
पडरौना। हिंदी साहित्य के प्रख्यात आलोचक, निबंधकार, कहानीकार डॉ. नामवर सिंह के निधन से संपूर्ण हिंदी साहित्य के आकाश का वह सूर्य अस्त हो गया, जिसकी कमी हिंदी साहित्य जगत को हमेशा महसूस होगी। डॉ. नामवर सिंह हजारी प्रसाद द्विवेदी परंपरा के अंतिम बड़े आलोचक थे।
विज्ञापन


ये बातें बुधवार को यूएनपीजी कॉलेज परिसर में आयोजित शोकसभा में हिंदी के विभागाध्यक्ष अनूप पटेल ने कहीं। उन्होंने कहा कि डॉ.नामवर सिंह ने अपनी लेखनी के माध्यम से हिंदी साहित्य को समृद्ध किया है। उनके निधन से साहित्य जगत को गहरा आघात लगा है। उनके निधन पर प्राचार्य डॉ.अयोध्यानाथ त्रिपाठी, डॉ. अरुण प्रताप सिंह, डॉ.सौम्या श्रीवास्तव, डॉ.वीणा त्रिपाठी, डॉ. ललिता पांडेय, स्नेहा वर्मा, निर्मला कुशवाहा ने शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन


सेवरही प्रतिनिधि के अनुसार हिंदी साहित्य के प्रख्यात आलोचक डॉ. नामवर सिंह के निधन पर शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया है। शिक्षकों ने इसे समाज और साहित्य के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया। इस दौरान शिक्षक नेता प्रहलाद प्रसाद केशरी, सुरेंद्र सिंह, मदन मोहन त्रिपाठी, गौरीशंकर राय, हिमांशु तिवारी, मधेश मिश्रा, प्रेम तिवारी, सीताराम कुशवाहा, सुनील वर्मा, नंदलाल त्रिपाठी आदि ने उनके निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदना व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलोचना के शिखर पुरुष थे नामवर सिंह : गौरव
कसया। प्रख्यात साहित्यकार नामवर सिंह हिंदी ही नहीं, बल्कि समकालीन भारतीय साहित्य में आलोचना के शिखर पुरुष थे। पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे। उनका निधन हिंदी साहित्य के लिए बहुत बड़ी क्षति है।


ये बातें बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में बुधवार को हिंदी के सहायक आचार्य डॉ गौरव तिवारी ने कहीं। उन्होंने कहा कि आचार्य रामचन्द्र शुक्ल, हजारी प्रसाद द्विवेदी और डॉ रामविलास शर्मा के बाद हिंदी आलोचना में निर्विवाद रूप से शिखर पुरुष थे। एक वक्ता के रूप में उनका कोई सानी नहीं था। वे एक लोकप्रिय अध्यापक और बहुपठित लेखक थे। पहले बीएचयू और फिर जेएनयू में विद्यार्थियों में उनकी इतनी ज्यादा लोकप्रियता थी कि कक्षाएं अन्य विषय के विद्यार्थियों से भरी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed