संतकबीरनगर। जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को हैंसर बाजार ब्लाॅक परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ। जिसमें 614 बेरोजगारों का विभिन्न ट्रेड में चयन किया गया।
उद्घाटन डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्त और विधायक धनघटा गणेश चंद चौहान ने फीटा काटकर किया। विधायक गणेश चंद चौहान ने कहा कि सरकार के जरिए हर हाथ को काम के उद्देश्य से रोजगार मेले का आयोजन कराया जा रहा है। जिसके माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं का रोजगार प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इसी उद्देश्य से बहुराष्ट्रीय कंपनी लार्सन एंड टूब्रो को आमंत्रित किया गया है। जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि भविष्य में और मेले का आयोजन किया जाएगा। जिससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की बहुराष्ट्रीय कंपनी लार्सन एंड टूब्रो के जरिए प्रतिभाग किया गया है। मेले में लगभग 1700 बेरोजगार प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें विभिन्न पदों के लिए कुल 614 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। इन्हें जल्द ही नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख कालिंदी चौहान, खंड विकास अधिकारी राम प्रताप पांडेय, शुभम पांडेय, एडीओ पंचायत हैंसर बाजार अमित रावत, संदीप गौड़, जितेन्द्र उपाध्याय, एमआईएस मैनेजर प्रशांत मिश्रा, नितेन्द्र सिंह और नाथ यादव आदि मौजूद थे।