फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   6 students of district got gold in siddharth university

Sant Kabir Nagar News: छह होनहारों को मिला गोल्ड मेडल

Sat, 02 Dec 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 02 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
6 students of district got gold in siddharth university
सुर​भि सिंह मेड्ल पाने के बाद अपने अ​भिभावक के साथ।संवाद
एचआरपीजी काॅलेज के तीन विद्यार्थियों को मिला है गोल्ड मेडल
विज्ञापन


सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में राज्यपाल ने किया सम्मानित
फोटो है

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। एचआरपीजी काॅलेज के तीन विद्यार्थियों समेत जिले के कुल छह मेधावियों को शुक्रवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में राज्यपाल ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। मेडल मिलने पर विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। विद्यार्थियों की इस सफलता पर एचआरपीजी काॅलेज के प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, प्रोफेसर राजेश चंद मिश्र, प्रोफेसर प्रताप विजय कुमार, डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह, डॉ. विजय कुमार मिश्र, डॉ. अमित भारती ने बधाई दी है।

राज्यपाल के हाथों सम्मानित होना गौरव की बात
एचआरपीजी कॉलेज के एमएससी जंतु विज्ञान की छात्रा व बखिरा के मेड़रापार की रहने वाली विद्या मिश्र को गोल्ड मेडल मिला। इस पर उन्होंने खुशी जताई। वह अपनी मां और भाई के साथ मेडल लेने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि यह मेडल मां और बाबा को समर्पित है। उन्होंने कहा कि इससे उनका हौसला बढ़ा है। वह आगे चलकर और मेहनत करेंगी। उन्होंने इसके लिए कॉलेज के शिक्षकों का आभार जताया।
विज्ञापन



पिता के साथ मेडल लेने पहुंची प्रियंका
एचआरपीजी काॅलेज की स्नातक छात्रा व खलीलाबाद के पश्चिमी बंजरिया निवासी प्रियंका यादव को भी गोल्ड मेडल मिला है। राज्यपाल के हाथों सम्मानित होने पर प्रियंका ने कहा कि यह परिजनों और गुरुजनों के आशीर्वाद का फल है। कि उन्हें यह मेडल मिला है। उन्होंने अपने माता-पिता को श्रेय देते हुए कहा कि माता-पिता हमेशा पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हैं। वह अपने पिता के साथ मेडल लेने पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिला मेडल तो खुशी से झूमी सुरभि
प्रेमलता महाविद्यालय अछिया की बीएड छात्रा सुरभि सिंह को राज्यपाल ने मेडल दिया। इसके बाद सुरभि की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सुरभि ने बताया कि इसके पीछे पिता की प्रेरणा है। उनके पिता रतनसेन सिंह डिग्री कॉलेज बांसी में शिक्षक हैं। उसने बताया कि पहले जब लिस्ट निकली तो विश्वास नहीं हुआ कि उन्हें मेडल मिलेगा। यह एक तरह का सपना था। आज मेडल मिला है। उसकी खुशी है। सुरभि की इस उपलब्धि पर महाविद्यालयों के शिक्षकों ने बधाई दी है।



इन्हें भी मिला है मेडल
एचआरपीजी कॉलेज की एमए अर्थशास्त्र की छात्रा गीताजंलि, अंबा केपीएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन हरिहरपुर की एमए शिक्षा शास्त्र की छात्रा बबिता तिवारी, बाबा पर्वतनाथ महाविद्यालय विश्वनाथपुर के बीपीएड छात्र अभिषेक चौधरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed