{"_id":"6a5d10eb3690ad041b082cf1","slug":"58-patients-underwent-health-check-ups-in-maghar-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-154082-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मगहर में 58 मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मगहर में 58 मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच
विज्ञापन
मगहर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. अबु सूफियान खान की देखरेख में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 58 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी सलाह के साथ दवाएं वितरित की गईं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अबु सूफियान खान ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को 58 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
इस दौरान बुखार, खांसी, ब्लड प्रेशर, बलगम सहित विभिन्न प्रकार की जांच हुई। उन्होंने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव बना है। ऐसे में बहुत सावधानी की आवश्यकता है। स्वच्छ साफ उबला पानी पीते रहें। इस समय डेंगू, मलेरिया, त्वचा रोग, फेंफड़े, शुगर व बीपी के मरीज बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही त्वचा के मरीज, फ़ूड प्वाइजनिंग, वायरल फीवर, खांसी, सर्दी, जुकाम, खुजली, फोड़े, फुंसी आदि सहित विभिन्न प्रकार के मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं।
मरीजों को सलाह दी जा रही है कि उबला पानी पिएं, मच्छरदानी का उपयोग करें, हरी सब्जी, सलाद का सेवन अवश्य करें।
इस मौके पर फार्मासिस्ट विक्रमादित्य नागवंशी, शालिनी पांडेय, लैब टेक्नीशियन शिवनंदन, आशा यादव, ललिता, नमिता, बाबूराम, रजनी साव, हरिकेश आदि मौजूद रहे।