{"_id":"5faebc458ebc3e27873364df","slug":"57-crackers-shop-get-temporary-licence-khalilabad-news-gkp3731835194","type":"story","status":"publish","title_hn":"57 पटाखों की दुकानों को मिले अस्थायी लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
57 पटाखों की दुकानों को मिले अस्थायी लाइसेंस
विज्ञापन

खलीलाबाद में 41 व मेंहदावल में 16 दुकानें लगेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना संक्रमण व पर्यावरण प्रदूषण के चलते इस बार आतिशबाजी के दुकानदारों को तमाम झंझावतों से गुजरना पड़ा है। शुक्रवार की सुबह दुकान लगाने पहुंचे व्यापारियों ने बगैर लाइसेंस दुकान लगाने से रोक दिया तो व्यापारी खलीलाबाद सदर के विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के कैंप कार्यालय पहुंच गए और लाइसेंस दिलाने की गुहार लगाई। इसके बाद प्रशासन ने शाम को जिले के 57 आतिशबाजी के दुकानदारों को शर्तों के साथ अस्थायी लाइसेंस प्रदान कर दिया।
खलीलाबाद में आतिशबाजी की दुकानें जूनियर हाईस्कूल परिसर में लगती है। इस बार कई लोगों ने अस्थायी लाइसेंस के लिए आवेदन किया था, लेकिन शुक्रवार की दोपहर तक लाइसेंस नहीं मिला तो व्यापारी भाजपा के नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह जज्जी के नेतृत्व में सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के कैंप कार्यालय पहुंच गए और लाइसेंस दिलाने की गुहार लगाई, जिस पर विधायक ने अधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद शाम तक 57 आतिशबाजी के दुकानों के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी कर दिया गया। इसमें खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के लिए 41 व मेंहदावल तहसील क्षेत्र के लिए 16 लाइसेंस शामिल हैं। इसके साथ ही यह शर्त लगाई गई है कि दुकानदार सुरक्षा के मानकों का ध्यान रखेंगे। एडीएम संजय कुमार पांडेय ने बताया कि शर्तो के अनुसार खलीलाबाद और मेंहदावल में पूर्व में निर्धारित स्थलों पर ही पटाखे की दुकान लगाने के लिए अस्थाई लाइसेंस निर्गत किया गया है, जबकि धनघटा क्षेत्र में कोई लाइसेंस निर्गत नही हुआ है। उस इलाके में दुकान लगाकर पटाखे की बिक्री करने पर रोक लगाने के लिए एसडीएम, सीओ और थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है।