फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   53 disabled persons who came to the camp were marked for equipment

Sant Kabir Nagar News: शिविर में आए 53 दिव्यांग उपकरण के लिए चिह्नित

Wed, 28 May 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 28 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
53 disabled persons who came to the camp were marked for equipment
रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक परिसर में बुधवार को आयोजित शिविर में 53 दिव्यांगों को उपकरण के लिए चिन्हित किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित शिविर में सहायक उपकरण जैसे ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, वैशाखी, कान की मशीन, वाकर, स्मार्ट केन, स्मार्टफोन, ब्लाइंडकेन, लेप्रोसी किट, एमआर किट आदि उपकरण के लिए दिव्यांगों को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन

चिह्नित दिव्यांगों के आवश्यक अभिलेख दिव्यांग प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रदर्शित करती हुई दो फोटो, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र आदि ऑनलाइन आवेदन के साथ जमा कराए गए। एडीओ समाज कल्याण अखिलेश चौहान ने सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने दिव्यांगजनों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कहा कि पंजीकरण के आधार पर दिव्यांग उपकरणों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर रोहित प्रजापति, प्रधान व अन्य ब्लाॅक कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed