{"_id":"5f1c45758ebc3e63745632ec","slug":"53-corona-cases-found-khalilabad-news-gkp3594447106","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंहदावल सीएचसी के डॉक्टर समेत 53 पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंहदावल सीएचसी के डॉक्टर समेत 53 पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
मेंहदावल सीएचसी में कोरोना मरीज मिलने के बाद सीएचसी को किया गया सील।
- फोटो : KHALILABAD
मेंहदावल सीएचसी के डॉक्टर समेत 53 पॉजिटिव मिले
- सीएचसी मेंहदावल के सात और मेंहदावल तहसील के तीन कर्मी संक्रमित
- कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में 17 पॉजिटिव मिलने से हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शनिवार को आई रिपोर्ट में जिले में 53 कोरोना पॉजिटिव मिले। जिसमें सीएमओ के ड्राइवर, मेंहदावल सीएचसी के डॉक्टर और छह कर्मी तथा मेंहदावल तहसील के तीन कर्मी शामिल हैं। दुधारा थाने का एक एसआई भी पॉजिटिव मिला है। वहीं कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव के 17 लोग पॉजिटिव मिले हैं।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शनिवार को आई रिपोर्ट में 53 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें सीएमओ के ड्राइवर और मेंहदावल सीएचसी के एक डॉक्टर व छह कर्मी शामिल हैं। जबकि मेंहदावल तहसील के तीन कर्मी भी संक्रमित मिले हैं। कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव के 17 लोग पॉजिटि पाए गए हैं। कोतवाली क्षेत्र के उमरी कला के दो सगे भाई समेत तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं। बघौली के पठान टोले की एक महिला और खुशिया कला गांव के एक शख्स की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बयारा गांव का एक किशोर पॉजिटिव मिला है। मुसहरा गांव के दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। दुधारा क्षेत्र के करही गांव युवक भी पॉजिटिव मिला है। मेंहदावल नगर पंचायत के पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें एक पैथोलॉजी संचालक भी शामिल है। धनघटा क्षेत्र के शनिचरा के निवासी बाप-बेटे और मलौली की चार साल की बच्ची पॉजिटिव मिली है। महुली क्षेत्र के भिटनी निवासी एक दंपती पॉजिटिव मिले हैं। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 703 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि नौ लोगों की मौत हो चुकी है। 219 एक्टिव केस है। 475 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। 142 लोग सेंट थॉमस के एल-वन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 15 लोग बस्ती के कैली अस्पताल में भर्ती हैं। नौ लोग अलग-अलग जगहों पर क्वारंटीन हैं। जबकि 55 लोग होम आइसोलेशन में हैं।