फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   520 bigha wheat crop in the district

जिले में 520 बीघे गेहूं की फसल जली

Tue, 11 Apr 2017 11:38 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Tue, 11 Apr 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
520 bigha wheat crop in the district
पौली के सीवान से मंझरिया गांव के सीवान में पहुंची आग को बुझाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
 मंगलवार केे जिले में अलग- अलग कुल 11 जगहों पर आगलगी की घटनाएं हुई। जिसमें 520 बीघे से अधिक गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के मेहावर गांव के सीवान में अज्ञात कारणों से लगी आग से करीब 80 बीघे गेहूं की फसल जल गई। खबर पर एसओ फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ पहुंचे और गांव वालों ने मदद कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


आग की घटना में रामरूप निषाद, सरवन निषाद, अमर सिंह यादव, रामसुभग यादव, उदयराज, भरत, सदानन्द, राजाराम आदि की फसल जल गई। बाद में राजस्व कर्मी दयाराम तिवारी,परशुराम यादव,दिलिप कुमार मौके पर पहुंच गए और क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दी।धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार, महुली क्षेत्र के टुंगपार में अज्ञात कारणों से लगी आग में 12 बीघे गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन


इसी तरह धरमैनी में लगी आग में 15 बीघे गेहूं की फसल जल गई। इससे टुंगपार निवासी भुआल, सोहन, दिलीप, मेवालाल, धरणीधर, राजधर, पंचधर और देवरिया गांव के कुछ किसान प्रभावित हुए। फायर बिग्रेड के कंट्रोल रूम की सूचना के मुताबिक पड़रिया, मगहर, भिटिया, बरई, जोरवा खुर्द, रौरापार,धरमैनी, समेत कुल 11 जगह आग लगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed