फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   गलैंडर्स से ग्रसित घोड़े को डॉक्टरों की निगरानी में मारा गया

गलैंडर्स से ग्रसित घोड़े को डॉक्टरों की निगरानी में मारा गया

Thu, 14 Feb 2019 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
गलैंडर्स से ग्रसित घोड़े को डॉक्टरों की निगरानी में मारा गया
फोटो
विज्ञापन


ग्लैंडर्स से ग्रसित घोड़े को डॉक्टरों की निगरानी में मारा गया
मलौली के एक ईंट-भट्ठे पर दो घोड़े थे इस रोग से ग्रसित
एक घोड़े की 10 दिन पहले हो चुकी है मौत
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर/लोहरैया (संतकबीरनगर)। मलौली स्थित यादव ईंट-भट्ठे पर दो घोड़े ग्लैंडर्स फारसी जैसी जानलेवा और संक्रामक बीमारी से ग्रसित थे। एक घोड़े की 10 दिन पहले मौत हो चुकी थी, जबकि राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान संस्थान हिसार (हरियाणा) की रिपोर्ट के आधार पर बुधवार को डॉक्टरों की टीम ने दूसरे घोड़े को जहर का इंजेक्शन देकर मार दिया।

हैंसर बाजार के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके निगम ने बताया कि मलौली में स्थित यादव ईंट-भट्ठे पर सात घोड़ों के खून की जांच के लिए राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान संस्थान सिरसा रोड हिसार हरियाणा भेजा गया था। दो घोड़ों के अंदर इस खतरनाक बीमारी की पुष्टि हुई थी। जांच रिपोर्ट आने से पहले ही इसमें से एक घोड़े की मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी डीएम को दी गई। उनके आदेश पर बीमार एक घोड़े को बुधवार दोपहर में जहर का इंजेक्शन लगाया गया। इससे उसकी मृत्यु हो गई। पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि ग्लैंडर्स फारसी नाम की यह संक्रामक बीमारी जानवरों से इंसानों में फैल जाती है। यह अश्व वंशीय पशुओं के साथ-साथ मनुष्यों के लिए घातक और लाइलाज है। इसीलिए समय-समय पर घोड़ों के रक्त के नमूनों की जांच होती रहती है। डॉ. आरके निगम के अनुसार अन्य घोड़े स्वस्थ हैं। अब इस रोग से किसी अन्य के प्रभावित होने का खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed