{"_id":"5bfd96f2bdec22419b5ddfeb","slug":"51543345906-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक ली
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडी हेल्थ ने ली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी
आयुष्मान भारत सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. आरजी द्विवेदी ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी और समीक्षा की।
मंडलायुक्त बस्ती मंडल अनिल कुमार सागर के निर्देश पर यहां पहुंचे अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने आयुष्मान भारत के अंतर्गत जनपद के लाभार्थियों की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह को निर्देश दिए कि जनपद में संचालित हो रहे स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण करते रहे। जनपद में निर्माणाधीन अस्पतालों सहित अन्य भवनों का निर्माण कार्यदायी संस्था से अतिशीघ्र गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं। अधीनस्थों को निर्देश दें कि आम जनमानस को दी जा रही स्वास्थ्य सेवा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने आयुष्मान भारत के तहत लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसीएमओ डॉ. जीएम शुक्ला, डॉ. कपिल मुनि मिश्रा, जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह आदि उपस्थित रहे।