फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   अभाविप कार्यकर्ताओं ने वामपंथ का पुतला जलाया

अभाविप कार्यकर्ताओं ने वामपंथ का पुतला जलाया

Wed, 24 Jan 2018 11:14 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
अभाविप कार्यकर्ताओं ने वामपंथ का पुतला जलाया
पुतला फूंकते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हीरालाल राम निवास डिग्री कालेज खलीलाबाद के गेट पर बामपंथ का पुतला जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केरल में परिषद कार्यकर्ता श्याम प्रसाद की हत्या किए जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए वहां की सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। साथ ही आरोप लगाया कि राजनीतिक हत्याओं के लिए केरल की सरकार जिम्मेदार है।

अभाविप के कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे हीरालाल राम निवास डिग्री कालेज गेट पर पहुंचे और नारेबाजी के बीच वामपंथ का पुतला जलाया। परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दुर्गेश कुमार उर्फ अजय दूबे ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता श्याम प्रसाद की हत्या के लिए सीपीएम के लोग जिम्मेदार है। उन्होंने बामपंथी विचार धारा हिंसा में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस कानून व्यवस्था को राज्य की सूची से हटाकर समवर्ती सूची में शामिल किया जाए, जिससे कि केंद्र का राज्यों में हस्तक्षेप बढ़े। जिला संयोजक अर्पित पांडेय ने केरल सरकार को बर्खास्त करने की मांग किया। इस दौरान विष्णु राज यादव, अनुराग उपाध्याय, प्रांजल राय, सुशील कुमार, सुधांशु पांडेय, अस्तित्वमणि त्रिपाठी, अनूप यादव, सत्यम दूबे, सौरभ पांडेय, रजत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed