फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   51 of the 26 branches opened not resentful

51 में से 26 शाखाएं नहीं खुलीं,आक्रोश

Sat, 17 Dec 2016 11:32 PM IST
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
51 of the 26 branches opened not resentful
एसबीआई शाखा पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कैश की किल्लत से भुगतान नहीं पाने की वजह से ग्राहकों का गुस्सा थमने का नाम नहीं रहा है। शनिवार को उपभोक्ताओं ने सिक्टहा पीएनबी शाखा  के सामने महुली- बस्ती मार्ग तो बेलहर में एसबीआई शाखा के सामने नंदौर- रुधौली मार्ग को जाम कर दिया। हहिरपुर की एसबीआई शाखा को तो उपभोक्ताओं ने खोलने ही नहीं दिया। जबकि मेंहदावल की एसबीआई शाखा में पत्थर भी फेंके। नेट फेल होने की वजह से शहर में स्थित एसबीआई की मुख्यशाखा और मेंहदावल के सभी बैंकों की शाखाओं में लेन-देन नही हो पाया। पूर्वांचल बैंक में तो कैश हीं नही था। इसकी वजह से 51 में से 26 शाखाएं खुली हीं नहीं।  
विज्ञापन

हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को एसबीआई की हरिहरपुर शाखा के गेट का ताला भी नहीं खुला । इर्द- गिर्द मौजूद बैंक कर्मी जुटे उपभोक्ताओं का आक्रोश  देख वहां से दबे पांव वापस हो गए। इससे बैंक पूरा दिन बंद रहा।            
विज्ञापन

 भुगतान के अलावा अन्य कार्यों से बैंक आए उपभोक्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ा। भीड़ में शामिल कुछ अराजक तत्वों ने अन्य कामों से आए उपभोक्ताओं से बदतमीजी भी की। जिससे कुछ देर के लिए माहौल गर्म हो गया, लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने मामले को संभालने का प्रयास किया  फिर भी बैंक खुल नहीं पाया। स्थिति खराब होता देख कर बैंक कर्मी उच्चाधिकारियों को सूचित कर वहां चले गए। बैंक कर्मियों का कहना था कि भीड़ में कुछ अराजक तत्व उपभोक्ता की शक्ल में शामिल होकर लोगों से बदसलूकी करते हैं और मामले को तूल देकर लोगों को भड़का रहे है। इससे पहले भी बुधवार को कैश के लिए जमा भीड़ ने बैक का ताला नहीं खोलने दिया था। एसबीआई के शाखा प्रबंधक सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि कैश आने वाला था, लेकिन मौजूद भीड़ ने उनकी एक न सुनी और बैंक नहीं खोलने दिया। जबकि पिछले ही दिन शुक्रवार को कैश बांटा गया है। एक रात में ही उपभोक्ता इतने आक्रोशित कैसे हो गए, ऐसा लगता है कि जरूर कुछ ऐसे लोग हैं जो अव्यवस्था पैदा करना चाहते हैं ।  बेलहर प्रतिनिधि  के अनुसार एसबीआई बेलहर कलां के सामने नाराज बैंक उपभोक्ताओं ने बखिरा-रुधौली मार्ग को लगभग साढ़े चार घंटे तक जाम कर दिया। सूचना पर चौकी प्रभारी बेलहर वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने  बैंक उपभोक्ताओं को समझा-बुझा कर रास्ता खुलवाया। ग्राहकों का आरोप था कि शुक्रवार को शाम शाखा प्रबंधक बीपी त्रिपाठी ने सभी उपभोक्ताओं से कहा था कि आप लोग दो-दो हजार का विड्राल भरिए शनिवार को पैसा भुगतान किया जाएगा। जबकि शनिवार को बैंक पर ताला लटक रहा। बैंक बंद होने पर ग्राहक आक्रोशित हो गए और बैंक के सामने बेलहर-रुधौली मार्ग को जाम कर दिया। उपभोक्ताओं ने शाखा प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी भी किया। इस शाखा पर लगभग आठ दिनों से हंगामा और रास्ता जाम करने का सिलसिला चल रहा है। उपभोक्ता रामविलास, जोगेन्द्र, सागर, हरिओम, श्रीराम,सोनू, श्रीराम यादव, महेश झीनक, जयश्री, मोनिका देवी इंद्रावती देवी, सवित्री देवी, मेवाती, रीना देवी, प्रेमलता राय ने बताया कि कभी कैश की कमी और नेट कनेक्टिविटी की खराबी बैंक कर्मी बताते है। भुगतान पाना तो कठिन हो गया है। शाखा प्रबंधक बीपी त्रिपाठी ने बताया कि शाखा पर दो लाख रुपये आया था, लेकिन वह दो लाख में कितने लोगों को भुगतान कर पाते। जब तक पर्याप्त पैसा आ नहीं मिल जाता है, तब तक शाखा नहीं खुलेगी।            
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहरौली प्रतिनिधि के अनुसार दुधारा पोस्ट आफिस पर लोगों को भुगतान नहीं मिल पा रहा है। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी व्याप्त है। सहायक पोस्ट मास्टर बी के मिश्रा ने बताया की लगभग 40 दिन हो गए लेकिन अब तक सिर्फ तीस हजार रुपये ही पोस्ट आफिस को मिल पाया है। जब की दुधारा बड़ा पोस्ट आफिस में गिना जाता है, लेकिन कैश नहीं मिलने से हालत बहुत खराब है। आलम यह है कि मनीआर्डर के पैसो की भी डिलेवरी नहीं हो पा रही है। जब की मनीआर्डर भेजने वाले नए नोट से ही पैसा भेजते है। लगातार कैश की डिमांड की जा रही है। जैसे ही कैश मिल जाएंगा, वैसे ही समस्या दूर हो जाएगी।       
मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार भुगतान नहीं पाने से नाराज लोगों ने कसबा मेंहदावल में स्थित एसबीआई की शाखा गेट पर पत्थर चलाए। जिससे अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। शाखा प्रबंधक ने पुलिस को मामले की सूचना दी और एसओ तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को समझा कर मामले को शांत कराया। शाखा प्रबंधक ने कैश की कमी के साथ इंनरनेट फेल होने से भुगतान नहीं कर पाने की बात बताई। इसी तरह पूर्वांचल बैंक टड़वरिया की शाखा पर भी भुगतान के लिए भारी संख्या में भीड़ जुटी थी। कैश न होने और इंटरनेट फेल होने के कारण यहां भी भुगतान नहीं हुआ।  रकम न मिलने पर गुस्साएं लोगों ने शाखा के सामने बीएमसीटी मार्ग को करीब 30 मिनट तक जाम लगा दिया। खबर पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर शांत किया। इसकेे साथ ही बैंक आफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक पर भी  लेन-देन नहीं हो सका। खाताधारक कैप्टन रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि इंटरनेट फेल होने की सूचना बैंक प्रबंधन को प्रवेशद्वार पर ही दे देना चाहिए था। सूचना के बाद लोग अपने आप बैंक पर लाइन नहीं लगाते। उन्होंने बताया कि इस शाखा पर एक महिला पैसा निकालने के लिए कतार में खड़ी थी। इस बीच ही उसको चक्कर आ गया, इससे वह बैंक के बाहर गिर गई। इसके बाद लाइन में खड़ी महिलाओं ने उसको होश में लाया, फिर वह घर वापस घर गई। 
धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार महुली  क्षेत्र के सिक्टहा स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर कैश न होने का नोटिस देख भड़के उपभोक्ताओं ने शनिवार को महुली- बस्ती मार्ग को करीब डेढ़ घंटे तक जाम कर दिया। उपभोक्ताओं के आक्रोश को देख पुलिस सुरक्षा में बैंक बंद कर कर्मी निकल गए। सुबह दस बजे पीएनबी बैंक सिक्टहा पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई। थी। लगभग एक सप्ताह से लोगों को बैंक में कैश की किल्लत के कारण भुगतान नहीं मिल पा रहा था। बैंक खुलने के पांच मिनट बाद ही सहायक शाखा प्रबंधक बेचनराम ने बैंक के बाहर नो कैश का बोर्ड लगा कर उपभोक्ताओं को सूचना दिया कि बैंक में पैसा नहीं है, और शाखा प्रबंधक सुधीर कुमार कैश लेने के लिए गोरखपुर गए हैं। इतना सुनते ही बैंक पर मौजूद सैकड़ों उपभोक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा करने के बाद उपभोक्ताओं ने महुली- बस्ती मार्ग को जाम कर दिया। बैंक पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जाम की सूचना महुली थाने पर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ के आक्रोश देख पुलिस ने अपने हाथ वापस खींच लिए। बैंक खुलवाकर अंदर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर बैंक बंद कराकर बैंककर्मियों को अपनी गाड़ी में बैठाकर वहां से सुरक्षित निकाल ले गई। बाद में पुलिस के कुछ जवानों ने शाखा पर पड़ी बैंककर्मियों की बाइकों को भी किसी तरह निकाल कर थाने पहुंचाया। बैंककर्मियों के निकल जाने और बैंक बंद हो जाने के बाद उपभोक्ताओं ने स्वत: ही जाम समाप्त कर दिया। खलीलाबाद शहर में स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में सर्वर फेल होने से भुगतान नहीं हुआ। जबकि दो में से सिर्फ एक एटीएम करीब तीन घंटे तक चला। विकास भवन की एसबीआई की शाखा और एटीएम से भुगतान नहीं हुआ। एसबीआई की कृषित शाखा का एटीएम भी बंद रहा। यूकों का एटीएम भी नहीं चला। 
इंसेट
पूर्वांचल बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक वृज मोहिनी द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को कैश नहीं मिल पाया। जिसकी वजह से 26 शाखाएं तो खुली ही नहीं,जबकि 25 शाखाए खुली जरुर लेकिन जो उपभोक्ताओं ने पैसा जमा किया,उसी से जितने लोगों को हो पाया भुगतान किया। पचपोखरी की शाखा पर क्षेत्र के किसी प्रधान नजे शाखा प्रबंधक और अन्य कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया। इस बारे में तहरीर दी जाएगी। सोमवार को यदि कैश मिला तो भुगतान जरुर किया जाएगा। 

इंसेट
 लीड बैंक मैनेजर के जी तिवारी ने बताया कि कैश की कमी और सर्वर फेल होने की वजह से शनिवार को उपभोक्ता व बैँंक कर्मियों को अधिक समस्याएं हुई। उम्मीद है कि सोमवार को कैश उपलब्ध हो जाए तो समस्या सुधर जाएगी। आगे बताया कि जिले में विभिन्न बैंकों की कुल 126 शाखाएं और 27 एटीएम है। जिसमें एसबीआई की 23 शाखाएं और पूूर्वांचल बैंक की 51 शाखाएं है। इन दोनो बैंकों से मिली सूचना के अनुसार इनके बैंकों में कुल  47861 जनधन खाते है। नोटबंदी के बाद से दोनों बैंकों के कुल जनधन खाते में अब तक पांच करोड 26 लाख रूपये जमा हुए है। अन्य बैंकों की सूचनाएं अभी नहीं मिल पाई है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed