फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   50 percent vaccination on friday

लक्ष्य का 50 प्रतिशत भी नहीं हुआ टीकाकरण

Fri, 03 Sep 2021 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
50 percent vaccination on friday
लक्ष्य का 50 प्रतिशत भी नहीं हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

शुक्रवार को टीकाकरण का कुल लक्ष्य 13600 रखा गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार को कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 13,600 रखा गया था, लेकिन लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 5455 लोगों को ही वैक्सीन लग पाई। जो लक्ष्य का 50 प्रतिशत भी नहीं था।

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत शुक्रवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली में वृहद शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। लोग टीकाकरण कराने कम संख्या में ही पहुंचे। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 1500 रखा गया था। इसके सापेक्ष 847 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 1200 के सापेक्ष 210, नाथनगर में 1500 के सापेक्ष 257, सांथा में 1500 के सापेक्ष 230, सेमरियावां में 1500 के सापेक्ष 390, मेंहदावल में 1200 के सापेक्ष 950, हैंसर बाजार में 1500 के सापेक्ष 731, बेलहर में 1200 के सापेक्ष शून्य, बघौली में 1400 के सापेक्ष 1390, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 600 के सापेक्ष 450 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर पर 500 के सापेक्ष किसी को वैक्सीन नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed