{"_id":"643301a4f672efcb9d04598b","slug":"50-bigha-wheat-crop-destroyed-by-fire-khalilabad-news-c-7-1-118649-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आग से 50 बीघा गेहूं की फसल राख, गांव में हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आग से 50 बीघा गेहूं की फसल राख, गांव में हाहाकार
Mon, 10 Apr 2023 04:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर।
Updated Mon, 10 Apr 2023 04:14 PM IST
सार
तेज हवा होने से लपटें काफी तेजी से फसल को जलाते हुए आगे बढ़ रही थीं। देखते ही देखते करीब 50 बीघा फसल जल गई। घटना की जानकारी होते ही आस-पास के ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। क्षेत्रीय ग्रामीण व राहगीरों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
गेहूं की फसल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बखिरा में रविवार को नगर पंचायत बखिरा के बरईपार और मेंड़रापार के सिवान में दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। करीब 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने आग पर किसी तरह से काबू पाया।
रविवार की दोपहर करीब एक बजे क्षेत्र के बरईपार व मेंड़रापार के सिवान में अचानक आग लग गई। तेज हवा होने से लपटें काफी तेजी से फसल को जलाते हुए आगे बढ़ रही थीं। देखते ही देखते करीब 50 बीघा फसल जल गई।
घटना की जानकारी होते ही आस-पास के ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। क्षेत्रीय ग्रामीण व राहगीरों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि, तब तक आग ने 50 बीघा गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया था।
विज्ञापन
आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। आग पर काबू पाने के बाद फायर ब्रिगेड का वाहन पहुंचा, लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। आग की इस घटना में दूधनाथ, सुनील, सिकदंर, हरिकेश निवासी मेड़रापार आदि बताया कि इस घटना में कुल पांच लाख की आर्थिक क्षति हुई है। किसानों ने जिला प्रशासन से अविलंब आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।