फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   5 zonal majestrate deployed in election

पांच जोनल समेत 52 अफसर मतदान पर रखेंगे नजर

Sun, 12 Nov 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Nov 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
5 zonal majestrate deployed  in election
जिला मुख्यालय पर नामांकन फार्म की जांच करते एसडीएम सदर। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
संतकबीरनगर। नगर निकाय चुनाव में होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पांच जोनल मजिस्ट्रेट समेत 52 अधिकारियों की तैनाती की गई है। जो मतदान पर अपनी पूरी नजर रखेंगे और कहीं से कोई शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


निकाय चुनाव के कार्मिक अधिकारी/सीडीओ हाकिम सिंह ने बताया कि 26 नवंबर को नगर पालिका खलीलाबाद, नगर पंचायत मगहर, नगर पंचायत मेंहदावल और नगर पंचायत हरिहरपुर में अध्यक्ष व सदस्य पद का मतदान होना है। इसमें खलीलाबाद में 25 वार्ड, मगहर में 13 वार्ड, हरिहरपुर में 10 वार्ड और मेंहदावल में 15 वार्ड है। चारो नगर निकाय में कुल 96 मतदेय स्थल और 33 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


इसमें खलीलाबाद में 16 मतदान केंद्र और 44 मतदेय स्थल, मगहर में छह मतदान केंद्र और 13 मतदेय स्थल, हरिहरपुर में पांच मतदान केंद्र और 10 मतदेय स्थल और मेंहदावल में छह मतदान केंद्र और 29 मतदेय स्थल बने हैं। बताया कि मतदान पर निगरानी रखने के लिए पांच जोनल मजिस्ट्रेट, 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 12 रिटर्निंग अधिकारी, 24 सहायक रिटर्निंग अधिकारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो 26 नवंबर को होने वाले मतदान पर पल-पल की नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह भी निर्देश दिया गया है कि मतदान के दिन छोटी बड़ी सभी शिकायतों को गंभीरता से लें और उस पर मौके पर जाकर तत्काल कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed