फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   5 candidates return nomination forms

चार ब्लॉकों में पांच प्रत्याशियों ने उठाया पर्चा

Fri, 09 Jul 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
5 candidates return nomination forms
चार ब्लॉकों में पांच प्रत्याशियों ने उठाया पर्चा
विज्ञापन

मेंहदावल ब्लॉक में भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध चुनीं गई
आठ ब्लॉकों में आज होगा चुनाव, प्रशासन ने पूरी की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। प्रमुख पद के चुनाव में अलग-अलग ब्लॉकों के पांच प्रत्याशियों ने शुक्रवार को पर्चा उठा लिया। जबकि मेंहदावल ब्लॉक में भाजपा समर्थित प्रत्याशी पुष्पा निर्विरोध चुनीं गईं। आठ ब्लॉकों में चुनाव होगा। शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। तीन बजे के बाद मतगणना करके परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली है।
खलीलाबाद ब्लॉक में भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रमिला और सपा समर्थित प्रत्याशी श्याम बिहारी पासवान उर्फ गोलू के बीच लड़ाई होगी। भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रमिला पूर्व विधायक स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद की पुत्रवधू है। जबकि सपा प्रत्याशी श्याम बिहारी पासवान पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामआसरे पासवान के पौत्र हैं। सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार प्रमुख पद की प्रत्याशी हाजरा खातून पत्नी मोहम्मद इश्तियाक ने शुक्रवार को अपना पर्चा उठा लिया। अब यहां सपा समर्थित प्रत्याशी मजहरून्निशा पत्नी सरवर अली और भाजपा समर्थित प्रत्याशी बीनू पत्नी नीरज के बीच कड़ा मुकाबला होगा। धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार नाथनगर ब्लॉक प्रमुख पद की प्रत्याशी उषा देवी ने अपना पर्चा वापस ले लिया। सपा समर्थित प्रत्याशी कृष्णचंद्र यादव और भाजपा समर्थित प्रत्याशी रामवृक्ष यादव के बीच लड़ाई है। इसी तरह हैंसर बाजार ब्लॉक में फूलमती देवी ने अपना पर्चा उठा लिया है। यहां भाजपा समर्थित प्रत्याशी कालिंदी चौहान और भाजपा के बागी प्रत्याशी जयंत्री देवी के बीच कड़ा मुकाबला होगा। रोसया एवं पौली प्रतिनिधियों के अनुसार पौली ब्लॉक में प्रमुख के प्रत्याशी राकेश सिंह उर्फ चिक्कन सिंह और शोभा ने अपना पर्चा वापस ले लिया। अब यहां भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुण शरण पांडेय और भाजपा के बागी प्रत्याशी राममिलन यादव के बीच रोमांचक मुकाबला होगा। बघौली प्रतिनिधि के अनुसार बघौली ब्लॉक में सपा प्रत्याशी चंद्रावती और भाजपा समर्थित प्रत्याशी सरिता सिंह के बीच लड़ाई है। बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार बेलहर ब्लॉक में भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉक्टर भूपेंद्र सिंह और सपा समर्थित प्रत्याशी राकेश्वर राय के बीच मुकाबला होगा। सांथा प्रतिनिधि के अनुसार सांथा ब्लॉक में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरविंद कुमार, सपा समर्थित प्रत्याशी चौधरी नीलम और निर्दल प्रत्याशी आमिना खातून चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन

कोट
प्रमुख चुनाव आठ ब्लॉकों में होगा। जबकि मेंहदावल में भाजपा की समर्थित प्रत्याशी पुष्पा निर्विरोध चुनी गईं हैं। शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। तीन बजे के बाद मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार सिंह एडीएम
कोट
प्रमुख पद के लिए जिन-जिन ब्लॉकों में मतदान होना है, वहां-वहां एक इंस्पेक्टर, पांच एसआई और 40 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 16 क्यूआरटी गठित की गई है। प्रत्येक क्यूआरटी में 12 से 15 पुलिस कर्मी रखे गए हैं। थानों से सिर्फ 20 प्रतिशत पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। शेष 80 प्रतिशत फोर्स शांति व्यवस्था के लिए रखी गई है। जहां कहीं कोई दिक्कत होगी, तत्काल पुलिस वहां पहुंच जाएगी। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। - संतोष कुमार सिंह, एएसपी

जिले में पहुंचे प्रेक्षक
विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा राम नेवास को जिले में प्रेक्षक बनाया गया है। प्रेक्षक के साथ सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। प्रेक्षक बृहस्पतिवार को ही जिले में आ चुके हैं। डीएम और एसपी के साथ उन्होंने बैठक की। शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष चुनाव कराने की बात बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed