फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   452 notice to headmaster

452 हेडमास्टरों  को नोटिस भेजा

Thu, 08 Dec 2016 11:33 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Thu, 08 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
452 notice to headmaster
परिषदीय विद्यालयों बनने वाले एमडीएम के भोजन के लिए गैस कनेक्शन न लेने पर 452 हेडमास्टरों को विभाग ने नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। इस संबंध में ‘अमर उजाला’ में 29 नवंबर के अंक में प्राथमिक स्कूलों में गैस कनेक्शन की जांच होगी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग हरकत में आया और नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। विभाग की इस कार्रवाई से गैस कनेक्शन न लेने वाले विद्यालयों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


 विद्यालयों पर गैस कनेक्शन लेने के लिए मार्च माह में 453 विद्यालयों में पांच हजार प्रति विद्यालय की दर से 22 लाख 65 हजार रुपये प्रधानाध्यापकों के खाते मेें भेजा गया था। रकम भेजने के साथ ही तत्काल गैस कनेक्शन लेकर उसकी सूचना एमडीएम सेल को भी देनी थी, पर किसी भी विद्यालय ने नौ माह बाद भी सूचना नहीं दी। पिछले दिनों में मध्याह्न भोजन प्राधिकरण लखनऊ में जिला समन्वयकों की मंडलीय समीक्षा बैठक हुई थी। जिसमें संतकबीरनगर जनपद की स्थित काफी खराब मिली थी।
विज्ञापन


उप निदेशक मध्याह्न भोजन ने गैस कनेक्शन न लेने वाले हेडमास्टरों और खंड शिक्षा अधिकारियों पर कार्रवाई का निर्देश बीएसए को दिया था। ‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होने के बाद खलीलाबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गोला रगड़ गंज में गैस कनेक्शन लेने की सूचना एमडीएम सेल को मिली। अन्य किसी भी विद्यालय ने गैस कनेक्शन लेने में रुचि नहीं दिखाई। विभाग ने 452 हेडमास्टरों को नोटिस जारी कर कनेक्शन न लेने का कारण पूछा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके साथ ही समस्त बीईओ से भी स्पष्टीकरण तलब किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed