{"_id":"5bdc9657bdec2269a414fd4f","slug":"44-illegal-cylinders-found-in-chopamari","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोपमारी में मिले 44 अवैध सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोपमारी में मिले 44 अवैध सिलेंडर
संतकबीरनगर
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
छोपमारी में मिले 44 अवैध सिलेंडर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लौहरौली (संतकबीरनगर)। दुधारा पुलिस ने शुक्रवार को लोहरौली बाजार में छापेमारी कर एक व्यक्ति के प्राइवेट गोदाम से 44 अवैध सिलेंडर बरामद किया। इसमें 36 रसोई गैस, दो कामर्शियल तथा छह छोटे सिलेंडर शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से गैस का अवैैध धंधा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर थाने पर रखवा दिया है। इसके साथ ही आरोपी पर केस दर्ज करने की बात कही है।
मठिया पार में 29 अक्तूबर को अवैध गैस रिफलिंग के चलते पांच सिलेंडर फट गए थे। गनीमत थी कि उस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम मेंहदावल जसधीर सिंह यादव ने अवैध गैस रिफलिंग करने वाले धंधेबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। दुधारा पुलिस के इंस्पेक्टर अपराध सौदागर राय ने सहयोगियों के साथ अवैध गैस रिफलिंग करने वाले धंधेबाजों के खिलाफ अधिभयान की शुरुआत की है। इसी के तहत छापेमारी की गई। इस संबंध में एसओ दुधारा आरके गौतम ने बताया कि यह कार्रवाई एसडीएम के निर्देश पर की गई है। जांच के बाद अवैध गैस का धंधा करने वालों पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मठिया पार में अवैध रिफलिंग करने के दौरान लगी आग के अवैध धंधेबाज के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है।