{"_id":"67cc858d3c5559eddd0080d6","slug":"43-women-who-did-excellent-work-were-honored-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-129656-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली 43 महिलाएं हुईं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली 43 महिलाएं हुईं सम्मानित
Sat, 08 Mar 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित महिलाएं।
संतकबीरनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 43 महिलाओं को मोमेंटा व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। नारी शक्ति, मातृ शक्ति का सम्मान व चेतना जागृत करने के लिए आज पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। जिन घर में महिलाओं द्वारा बच्चों को अच्छा संस्कार दिया जाता है वह परिवार विचारवान, संस्कारवार एवं समृद्धवान होता है।
इस दौरान राष्ट्रीय आजीविका मिशन से ममता, विंद्रावती, निधि, पुलिस विभाग से सरोज शर्मा, पूनम शर्मा, पुष्पा यादव,ज्योति सिंह, निधि उपाध्याय, स्वास्थ्य विभाग से सुनीता भारती, चांदनी सिंह, रागिनी सिंह, सरोज यादव, जिला कार्यक्रम विभाग से गरिमा पांडेय, छवि शर्मा, सरोज, शिक्षा विभाग से अम्बिका यादव, वर्षा चौहान, तुलिका पांडेय, इंदू यादव आदि को पुरस्कृत किया गया। संचालन प्रदीप त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य जनकनंदनी, विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिला जज कृष्णकांत, डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्ता, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अन्जय श्रीवास्तव, गीता सिंह, जिला प्रावेशन अधिकारी सतीश चंद्र, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। मगहर प्रतिनिधि के अनुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शनिवार को ग्राम बयारा में महिला समूहों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिलाओं के उत्थान पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाकियू भानू के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह रहे। इस दौरान शांति देवी, लालती देवी, मन्ना देवी, अमरावती, रीता देवी, विंदू देवी, सीमा साहनी, ज्योति देवी, सरोज मौर्या, सोनी, राधिका, अनामिका देवी, सावित्री देवी आदि महिलाएं मौजूद रहीं। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार जनता वैदिक महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयं सेविकाओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि रसायन विज्ञान प्रवक्ता श्रीजगतगुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज सीमा त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुशीला राय रही। इस दौरान प्रवक्ता शैलेश पांडेय, राजेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।