फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   कड़ाके की ठंड के बीच पछुआ हवाओं ने बढ़ाई दुश्वारियां

कड़ाके की ठंड के बीच पछुआ हवाओं ने बढ़ाई दुश्वारियां

Wed, 03 Jan 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड के बीच पछुआ हवाओं ने बढ़ाई दुश्वारियां
thand - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
संतकबीरनगर। मंगलवार को धूप निकलने से जहां लोगों को थोड़ी राहत मिली थी, वहीं बुधवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह कोहरे का व्यापक असर दिखा, जिसके कारण वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलने के लिए मजबूर होना पड़ा। आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिन भर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। साथ ही पछुआ हवा भी चलती रही, ऐसे में कड़ाके की ठंड से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दूसरी तरफ कक्षा आठ तक के स्कूलों को खोलने के आदेश को भी बुधवार को वापस ले लिया और कक्षा एक से आठ तक के सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों को शनिवार तक बंद करने के निर्देश जारी कर दिए गए।

लोग बुधवार की सुबह सो कर उठे तो उनका सामना कोहरे व कड़ाके की ठंड से हुआ। पूर्वाह्न 11 बजे तो कोहरे का व्यापक असर दिखा और वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलने को मजबूर होना पड़ा। जिन लोगों को बहुत जरूरी था वह ही घरों से निकले, जो निकले वह भी जहां अलाव दिखा वहीं ठहर गए। ठंड के कारण सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी ठिठुरते नजर आए। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। ठंड के कारण पशु-पक्षी भी बेहाल दिखे। कई पशु जहां अलाव जल रहा था, उसके इर्दगिर्द मडराते रहे। नगरीय क्षेत्र में पालिका प्रशासन ने विभिन्न चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की है। इधर बीएसए माया सिंह ने बताया कि ठंड को देखते हुए कक्षा एक से कक्षा आठ तक के विद्यालयों को शनिवार तक के लिए बंद कर दिया गया है। अब विद्यालय सोमवार को खुलेंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों पर उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed