{"_id":"59ef83a84f1c1b79548b8ed3","slug":"41508869032-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच की परंपरा लोगों को बना रही रोगी : एडीओ पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में शौच की परंपरा लोगों को बना रही रोगी : एडीओ पंचायत
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खुले में शौच की परंपरा लोगों को बना रही रोगी : एडीओ पंचायत
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में बन रहे शौचालयों की गुणवत्ता और मानक के अनुरुप बनाए जाने को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। उसी क्रम में मंगलवार को एडीओ पंचायत गिरजेश पांडेय ने क्षेत्र के भटौली, पकरडीहा, लालाजोत गांव में पहुंच कर शौचालय निर्माण का जायजा लिया। एडीओ पंचायत ने शौचालय निर्माण मानक के अनुसार कराए जाने का निर्देश दिया। इसके साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक भी किया। एडीओ पंचायत ने गंदगी को ही बीमारी का मूल कारण बताते हुए शौचालय निर्माण और उसके प्रयोग पर जोर दिया। लोगों को बताया कि शासन स्तर से प्रत्येक गांव को ओडीएफ गांव घोषित करते हुए शौचालय निर्माण में तेजी लाने का निर्देश जारी किया गया है। मानक के अनुसार शौचालय नहीं बनने की दशा में भुगतान रोकने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि खुले में शौच करने की परंपरा लोगों को रोगी बना रही है और एक बार मानक के अनुसार बने शौचालय दशकों तक चलेंगे, जिसमें ग्रामीणों का ही सबसे ज्यादा फायदा होगा। इसलिए कार्यप्रभारी और लाभार्थी अपने स्तर से खुद पहल करते हुए बेहतर ईंट और सीमेंट का प्रयोग करें। जिससे शासन की मंशा को पूरा किया जा सके और खुले में शौच की परंपरा को खत्म किया जा सके। इस दौरान देवी प्रसाद, मोहम्मद फारूख, सुरेंद्र कुमार वर्मा, भवानी शंकर, सुरेश प्रसाद, रामकरन, राजन उपाध्याय, अभय गोस्वामी, अमरेन्द्र कुमार शर्मा, उमेश, संतोष आदि मौजूद रहे।