{"_id":"59ef82b34f1c1bd9798b824a","slug":"41508868787-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलामी के बाद जवान का हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलामी के बाद जवान का हुआ अंतिम संस्कार
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
सलामी के बाद जवान का हुआ अंतिम संस्कार
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हैंसर। छत्तीसगढ़ में मलेरिया की बीमारी के चपेट में आने से मौत के शिकार हुए सीआरपीएफ के जवान ब्रह्मानंद कन्नौजिया का अंतिम संस्कार मंगलवार को सरयूूू नदी के बिड़हर घाट पर हुआ। नायब तहसीलदार और सीओ ने जवान के शव पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके सलामी दी। उसके बाद जब जवान के बूढ़े बाप ने कांपते हाथों से बेटे की चिता में आग लगाई तो वहां मौजूद लोगों की आंखे भर आईं। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व तमाम गण मान्य लोग मौजूद रहे। शिवबखरी गांव निवासी मंगल प्रसाद कन्नौजिया के बड़े पुत्र ब्रह्मानंद कन्नौजिया सीआरपीएफ में सिपाही पद पर छत्तीसगढ़ में तैनात थे। रविवार की सुबह उनकी मौत होने की सूचना उनके घर पहुंची। तभी से परिवार के लोगों का रो- रो कर बुरा हाल था। सोमवार की रात करीब नौ बजे उनकी लाश लेकर विभाग के लोग जब उनके दरवाजे पर पहुंचे तो कोहराम मच गया। मंगलवार की सुबह से ही उनके घर अगल बगल गांवों के लोगों के साथ जन प्रतिनिधि जुटने लगे। जब शव को दरवाजे से उनके दस वर्षीय पुत्र प्रिंस व छह वर्षीय विनय ने कंधा दिया तो मानो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। दोपहर 12 बजे उनका शव सरयू नदी के बिड़हर घाट पर पहुंचा, जहां नायब तहसीलदार दीपक कुमार गुप्ता व सीओ ए के मिश्रा तथा सीआरपीएफ के डी सी कैलाश नाथ ने शव पर फूल माला चढ़ाने के बाद सलामी दी। 70 वर्षीय पिता मंगल प्रसाद जब बेटे की चिता को आग के हवाले करने चले तो उनके हाथ कांप उठे। वहां उनको छोटा बेटा सदानंद व नाती प्रिंस ने संभाला । उसके बाद भारत माता के जयघोष के साथ जवान की चिता में आग लगाई गई। इस मौके पर विधायक श्रीराम चौहान, सासंद प्रतिनिधि महेन्द्र दुबे, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, प्रमुख प्रतिनिधि राममिलन यादव, पूूर्व प्रमुख रामबृक्ष कन्नौजिया, प्रधान कपिल देव कन्नौजिया, जयराम यादव, अनिल यादव, अनिरुद्व शुक्ल, राजन राय, दिलीप राय, रोलूू राय, उमेश सिंह, लालसाहब सिंह, अनिल, नित्यानंद, शंभू यादव, अंगद चौधरी, अरविन्द सिंह, चिक्कन सिंह, रमेश गौतम, ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।