{"_id":"59e64be44f1c1b8d698b6522","slug":"41508264932-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव की सफलता के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता-प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव की सफलता के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता-प्रदेश अध्यक्ष
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्रनाथ पांडेय ने यहां कहा कि कार्यकर्ता निकाय चुनाव की सफलता के लिए जुट जाए। उन्होेंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाकर पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाएं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को खलीलाबाद के गोलाबाजार में अपने स्वागत सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर काम कर रही है। उन्होेंने कहा कि प्रदेश में बंद पड़ी चीनी मिलों को चलाने के लिए अभियान चल रहा है। इसी के तहत पिपराइच व मुंडेरवा चीनी मिल को फिर से चलाने की घोषणा की गई। किसानों के एक लाख तक के कर्ज माफ किए गए। इससे पूर्व भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्रदत्त शुक्ल ने कहा कि पूर्वांचल का विकास भाजपा की सरकार में ही संभव है। जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से पूर्वांचल सहित पूरे प्रदेश के विकास में तेजी आई है।
कार्यक्रम में विधायक खलीलाबाद दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, विधायक मेंहदावल राकेश सिंह बघेल, विधायक धनघटा श्रीराम चौहान, पूर्व सांसद अष्टभुजा प्रसाद शुक्ला, इंद्रजीत मिश्र, जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, श्याम सुंदर वर्मा, विवेकानंद वर्मा, कुमार अशोक पांडेय, सुनीता अग्रहरि, मनोज सिंह, संगीता वर्मा, प्रदीप कन्नौजिया, अश्विनी कसौधन, पीयूष सिंह, भगवान दास, सतविंदर पाल सिंह जज्जी, घनश्याम दास, सर्वदानंद पांडेय, निरंजन लोहिया, धनंजय पांडेय, आनंद त्रिपाठी, दिनेश चिरानियां, सुनील छापड़िया, देवेंद्र मिश्रा, अश्विनी चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे।