फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   जेई को निलंबित व एसडीओ को दिया प्रतिकूल प्रविष्टि

जेई को निलंबित व एसडीओ को दिया प्रतिकूल प्रविष्टि

Sat, 12 Aug 2017 11:20 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
जेई को निलंबित व एसडीओ को दिया प्रतिकूल प्रविष्टि
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। डीएम मारकंडेय शाही और विधायक राकेश सिंह बघेल ने शनिवार को करमैनी- बेलौली तटबंध का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिसंवेदनशील कटान स्थल बेलौली पहुंचें जहा रिंग बाध की जर्जर हालत व ग्रामीणों के शिकायत पर विधायक व डीएम ने ड्रेनेज खंड द्वितीय के अधिशासी अधिकारी समेत अन्य लोगों की जमकर क्लास लगाई। डीएम ने सहायक अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि व जूनियर इंजीनियर बेलौली को निलंबित करने का निर्देश एक्सईएन को दिया। इसके साथ ही एक्सईएन को चेतावनी जारी किया।
विज्ञापन

मेंहदावल विकास खंड के उत्तरी पूर्वी कछार क्षेत्र में स्थित राप्ती नदी के तट पर बना तटबंध करमैनी बेलौली का निरीक्षण करने विधायक राकेश सिंह बघेल व जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही एक साथ दोपहर करीब 12.30 बजे पहुंचे। उन्होंने बानडूमर और विशुनपुर बांगर के कटान स्थल का जायजा लिया और तटबंध के बचाव कार्य की जानकारी ली। यहां से बढया ठाठर के खैरा मंदिर के समीप हो रही कटान को देखा। करीब एक किलो मीटर तक पैदल चलकर दोनों लोगों ने कटान का जायजा लिया। यहां करीब नदी 1500 मीटर कटान कर रही हैं। इस कटान को रोकने के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। यहां से विधायक व डीएम का काफीला अतिसंवेदन शील कटान स्थल बेलौली पहुंचा जहां जल स्तर व कटान को रोकने की जानकारी ली। ग्रामीणों के अनुरोध पर डीएम व विधायक बेलौली गांव के आबादी क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए बने रिंग बांध का स्थलीय निरीक्षण करने मौके पर पहुंच गए। यहां रिंग बांध पर रेनकट व गड्ढे देख कर अवाक रह गए। ग्रामीणों ने विधायक व डीएम से शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि अभी तक इस रिंग बांध पर ड्रेनेज खंड का कोई अधिकारी नहीं आया था। नदी का जल स्तर बढ़ रहा हैं। कटान हो रही हैं ऐसे में बचाव कार्य न होने के कारण कभी भी नदी का जल स्तर गांव के अंदर पहुंच जाएगा। ग्रामीणों की शिकायत पर अधिशाषी अभियंता को मौके पर फटकार लगाते हुए सहायक अभियंता एपी चंद को प्रतिकूल प्रविष्टि व जूनियर इंजीनियर बेलौली वीरेंद्र यादव को निलंबित करते हुए अधिशाषी अभियंता ड्रेनेज खंड आर एन सिंह यादव के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इंसेट
डीएम ने एक्सइएन को एक करोड पानी में बहाने को लेकर ली चुटकी
मेंहदावल। बढ़या ठाठर के खैरा मंदिर के सटें राप्ती नदी द्वारा 1500 मीटर के करीब कटान को देखकर अधिशाषी अभियंता ड्रेनेज खंड द्वितीय आर एन सिंह यादव से इस कटान को रोकने के बावत जब पूछा तो उन्होंने बंम्बूक्रेट के माध्यम से कटान रोकने की बात बताई। जब लागत पूछा गया तो एक्सईएन ने एक करोड खर्च की जानकारी दी तो डीएम मारकंडेय शाही ने यह कहकर चुटकी ली कि इतनी रकम पानी बहाना चाहते हो और यह काम भी स्थायी नहीं हैं। कम खर्च में कटान रोको और प्रोजेक्ट बनाकर कटान का स्थायी निवारण करो। डीएम के इस टिप्पणी पर लोगों मे चर्चा रही कि साहब ने विभागीय अधिकारियों के मंशा पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed