फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   4 hours power cut due to rat

चूहे ने ठप कर दी चार घंटे बिजली सप्लाई

Fri, 19 Jan 2018 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 Jan 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
4 hours power cut due to rat
विद्युत संब स्टेशन खलीलाबाद में खराब हुई ब्रेकर को बनाते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
संतकबीरनगर। विद्युत सब स्टेशन खलीलाबाद के ब्रेकर में शुक्रवार की सुबह चूहा घुस जाने से शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे शहर और नगर पंचायत मगहर की बिजली ठप हो गई। ब्रेकर की गड़बड़ी ठीक करने में कर्मियों को चार घंटे लग गए। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बिजली सप्लाई हुई। इस दौरान लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जेई अमित सिंह ने बताया कि विद्युत सब स्टेशन 132 केवीए खलीलाबाद के ब्रेकर में सुबह सात बजे चूहा घुसा और शार्ट सर्किट से आग लगने से ब्रेकर जल गया। उसके बाद खलीलाबाद शहर के अलावा बिधियानी, बनियाबारी, घोरखल के अलावा मगहर कस्बे में सप्लाई बंद हो गई। घटना की सूचना तत्काल अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन


कर्मचारी महेंद्र जायसवाल, सुनील कुमार, दिनेश कुमार, कमरे आलम, बिट्टू, रामअचल, राजेश और राजेंद्र मौर्या आदि कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने गड़बड़ी को ठीक करने की कोशिश शुरू की। चार घंटे की मशक्कत के बाद सवा ग्यारह बजे सप्लाई बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के निवासी दिलीप अग्रहरि, संजय चौरसिया, बनर्जी लाल अग्रहरि, श्रवण अग्रहरि, सतविंदर पाल उर्फ जज्जी, केशरी नंदन, अजय, राजू, विजय कुमार, राधिका, सुमन और संगीता आदि ने बताया कि ठंड के मौसम में सुबह के समय बिजली सप्लाई बंद हो जाने से लोगों को काफी परेशानी उठानी।


अभी दस दिन पूर्व भी ब्रेकर में छिपकली घुस जाने से ऐसी ही समस्या उत्पन्न हुई थी। नौकरी पेशे वाले और कारोबारियों को समय से अपने काम पर जाने के लिए तैयार होने में दिक्कत हुई। एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि ठंड का मौसम हैं। ब्रेकर में चूहा घुस जाने से फ्लैश ओवर हो गया और कार्बन जम गया। गड़बड़ी ठीक करने में चार घंटे लगे। कर्मचारियों की कोशिश की वजह से गड़बड़ी जल्द दूर कर सप्लाई बहाल कर दी गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed