{"_id":"5f1b02bc8ebc3e63e5564b85","slug":"38-villages-surrounded-by-dhaghara-river-khalilabad-news-gkp3593552138","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा नदी के पानी से घिरे 38 गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा नदी के पानी से घिरे 38 गांव
विज्ञापन
संतकबीनगर के गाय घाट से नाव से सुरक्षित स्थान पर जाते गांव के लोग।
- फोटो : KHALILABAD
घाघरा नदी के पानी से घिरे 38 गांव, बढ़ी परेशानी
लोगों को आवागमन के लिए नाव का लेना पड़ रहा है सहारा
धनघटा/संतकबीरनगर। कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण घाघरा नदी उफान पर है। बाढ़ के कारण धनघटा तहसील के 38 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इन गांवों में आवागमन के लिए लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
बाढ़ प्रभावित गांव गायघाट दक्षिणी के पास नदी का कटान जारी है, जिससे गांव के लोग चिंतित हैं। बृहस्पतिवार को घाघरा नदी तुर्कवलिया नायक में खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर 79.40 सेंटीमीटर पर बह रही थी, जो शुक्रवार की सुबह 79.45 सेंटीमीटर पर पहुंच गई। नदी का जलस्तर बढ़ने से पूर्वी इलाके के गांवों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। हालांकि लोग अभी अपने घरों पर रहकर पानी के हटने का इंतजार कर रहे हैं। सुरेश कुमार, रामदयाल, पप्पू, साहेब, कमलचंद आदि का कहना है कि नदी का जलस्तर अब बढ़ा तो घर से पलायन करना मजबूरी हो जाएगी। गांव के लोगों का कहना है कि बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को आने जाने के लिए प्रशासन ने नाव की व्यवस्था की है, लेकिन कुछ गांवों में नाव अभी नहीं पहुंची है, जिससे वहां के लोग पानी में चलकर आ जा रहे हैं। परिषदीय विद्यालयों में पानी भरने के कारण विद्यालय पर शिक्षक भी नही पहुंच पा रहे हैं। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि नदी के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। अभी किसी के घर से पलायन करने की स्थिति नहीं आई है, लेकिन सभी तरह की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।