फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   37 centers to be examined at university

37 केंद्रों पर होगी विश्वविद्यालय की परीक्षा

Thu, 21 Feb 2019 11:44 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 21 Feb 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
37 centers to be examined at university
37 केंद्रों पर होगी विश्वविद्यालय की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से संबद्ध कॉलेजों की वार्षिक परीक्षा 22 फरवरी  से शुरू होगी। जिले के 37 केंद्रों पर परीक्षा में 53463 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। नकल रोकने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। महाविद्यालयों पर बृहस्पतिवार की देर शाम तक प्रवेश पत्रों का वितरण होता रहा है। परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस बार यूपी बोर्ड के साथ-साथ विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं भी रही हैं। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु  भी 22 फरवरी से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसके लिए बृहस्पतिवार को जिले के सभी महाविद्यालयों में प्रवेश पत्रों का वितरण होता रहा। एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में सुबह से प्राचार्य डॉ. डीडी सिंह, परीक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. डीएन पांडेय प्रवेश पत्रों के वितरण का जायजा लेते रहे। कॉलेज के प्रशासनिक भवन पर छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्रों का वितरण किया जा रहा था। एबीआरएल महाविद्यालय गिठनी, शुभि देवी महिला महाविद्यालय खलीलाबाद, राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद, बाबा पर्वतनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय पर्वता विश्वनाथपुर, शिवशंकर चतुर्वेदी महाविद्यालय टुंगपार समेत जिले के अन्य महाविद्यालयों में प्रवेश पत्रों का वितरण देर शाम तक होता रहा। नोडल केंद्र प्रभारी डॉ. डीएन पांडेय ने बताया कि केंद्र बने महाविद्यालयों के प्राचार्यों को शांति पूर्वक परीक्षा कराने को कहा गया है। परीक्षा के दौरान कोई भी परीक्षार्थी प्रवेश पत्र और पेन के अलावा अन्य कोई  सामान नहीं लाएगा। हर परीक्षा केंद्र पर जिला प्रशासन की तरफ से स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed