फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   आग से 100 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

आग से 100 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Sat, 13 Apr 2019 11:35 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 13 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
आग से 100 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
धर्मसिंहवा। लगातार दूसरे दिन शनिवार को आग का कहर मेंहदावल तहसील के सुकरौली पाखापार सीवान में देखने को मिला। किसानों का लगभग 100 बीघा गेहूं का फसल जलकर राख हो गया। लगातार दो घंटों के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम में सुकरौली पाखापार सीवान में गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण किसी किसान द्वारा डंठल फूंकना बताया जा रहा है। आग खजूरी सीवान से उठी थी पछुआ हवा चलने के कारण आग की लपटें पूरब की दिशा की तरफ बढ़ती गई। इकट्ठा हुए ग्रामीणों में आग बुझाने की हिम्मत नहीं हो रही थी लेकिन हवा का रुख कुछ हल्का होने के कारण लोगों में हिम्मत जगी और अरहर के पौधों और हरे डंठल से पीट-पीटकर दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने से मास्टर इलियास का 16 बीघा, मास्टर मारूफ का दस बीघा, जाहिद का दस बीघा, क्यामुद्दीन का आठ बीघा, रामजीत का 10 बीघा, शेषनाथ का एक बीघा, सुधिराम का डेढ़ बीघा, रामकेश, सीताराम विजय नाथ सहित तमाम लोगों का 100 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गया। आग लगने की घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई थी। खबर लिखे जाने तक कोई भी राजस्व कर्मी मौके पर नहीं पहुंच सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed