फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

Wed, 14 Nov 2018 12:37 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य
सुनिलेहु अरज हमार हे छट्ठी मैया
विज्ञापन

फोटो

व्रती सुहागिनों ने पानी मे खड़ेे होकर दिया अर्घ्य, पति और बेटों ने किया सहयोग
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। छठ पूजा के लिए नए वस्त्रों में डलिया में फल-फूूल, ठेकुआ, मिठाई सिर पर लिए नंगे पांव श्रद्धालु महिलाएं मंगलवार को शाम होते ही निकट के नदियों और पोखरों के लिए घरों से निकल पड़ीं। उनके साथ सहयोगी पति, पुत्र, पुरोहित तथा अन्य परिवार के सदस्य भी थे। कांच के बांस के बहिंगया.. और.. सुनु लेहु अरज हमार हे छट्ठी मैया आदि गीतों की धुन गुनगुनाती टोलियों में महिलाएं पूजा स्थल पर पहुंच कर अलग-अलग जगह निर्धारित की और डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।
जैसे ही सूर्य अस्ताचल की ओर जाते दिखे, घुटने भर पानी में खड़ी महिलाओं ने सहयोगी की मदद से फल और पूजन सामग्री की डलिया हाथ में ले लिया। दूसरे हाथ से अपने केश की लट हाथ में लेे अर्घ्य देना शुरू कर दिया। व्रती महिलाओं ने भगवान भाष्कर की पूजा के बाद किनारे घाट पर गन्ने के मंडप तले वेदी बनाकर छठ माता की पिंडी बनाकर उनकी अच्छत, फूल, सिंदूर आदि से पूजन किया। आरती उतारी और नैवेद्य के रूप में नारियल, फल-फूल, मिठाई, ठेकुआ आदि अर्पित किया। इसके बाद मनोवांछित वरदान मांगा। इस दौरान नगर पालिका के कर्मी, पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद रहे। खलीलाबाद में समय माता मंदिर के पोखरे और शुगर मिल के कृत्रिम सरोवर पर भारी संख्या में महिलाओं ने अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना किया।
विज्ञापन


ग्रामीण अंचलों में हुई छठ पूजा
बखिरा एवं मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार बखिरा के भंगेश्वरनाथ मंदिर के पोखरे के जल में खड़ी होकर महिलाओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। मेंहदावल के कुबेरनाथ स्थान तथा राप्ती नदी के किनारे जोरवा, करमैनी, बेलौली में नदी के किनारे पूजा की गई। मगहर प्रतिनिधि के अनुसार आमी नदी के किनारे साफ-सफाई की व्यवस्था की गई थी। शिव मंदिर से उत्तर आमी के तट पर खड़ी व्रती महिलाओं ने अस्त होते सूर्य को जल अर्पित कर छठ पूजा की। हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार हरिहरपुर के पोखरे और कठिनइया नदी के राजघाट पर महिलाओं ने छठ पूजा की। धनघटा तहसील के मुखलिसपुर में कुआनो नदी के किनारे और सरयू नदी के बिड़हरघाट तथा अन्य घाटों पर श्रद्धालु महिलाओं ने छठ पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाश की व्यवस्था रही बेहतर
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के समय माता मंदिर स्थित पोखरे के पास डूबते सूर्य को अर्घ्य देते समय नगर पालिका प्रशासन की तरफ से प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई थी। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे। नगर पालिका कर्मियों की अलग-अलग ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed