फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   छठ पूजा की तैयारी तेज

छठ पूजा की तैयारी तेज

Sun, 11 Nov 2018 11:21 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
छठ पूजा की तैयारी तेज
छठ पूजा के लिए बाजार तैयार, शुरू हुई खरीदारी
विज्ञापन

फोटो
शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा सामग्री की सज गई दुकानें
मंगलवार की शाम अस्तलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सोमवार को खरना के साथ छठ पूजा शुरू हो जाएगी। पूजा सामग्री की बिक्री के लिए बाजार सज गए हैं।
तीन दिन तक चलने वाले छह पूूजा का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। सोमवार को खरना के बाद छठ पूजा का पर्व शुरू हो जाएगा। मंगलवार की शाम को महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। बुधवार की सुबह उगते सूरज को अर्ध्य देने के साथ व्रत पूरा होगा। पूर्वांचल के प्रमुख त्योहार में शामिल हो चुके छठ पूजा के लिए कई दिन से तैयारियां चल रही है। खलीलाबाद शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के पोखरों और नदियों के घाटों की सफाई हो चुकी है। पर्व में लगने वाले पूजा सामग्री की दुकानें शहर से लगायत ग्रामीण क्षेत्रों में सज चुकी हैं। खलीलाबाद शहर के गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, बैंक चौराहा, समय जी स्थान समेत अन्य जगहों पर दुकानें सजी हुई हैं। जहां पर छठ पूजा में व्रत रहने वाली महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। धनघटा, महुली, हैंसर, मेंहदावल, बखिरा, बेलहर, नंदौर, मगहर, लोहरैया, पौली, हरिहरपुर आदि कस्बों में पूजा सामग्री की दुकानें लगी हुई हैं। छठ पर्व को देखते हुए बाजारों में भीड़ बढ़ गई है।

घाटों पर व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश
ईओ व चेयरमेन प्रतिनिधि ने लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल। नगर पंचायत प्रशासन ने छठ पर्व पर साफ-सफाई व पोखरों में जल भराव के लिए कमर कस लिया हैं। रविवार को नगर क्षेत्र के छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए ईओ व अध्यक्ष प्रतिनिधि ने घाटो की साफ-सफाई व व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त करने के मतहतों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेंहदावल नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित कुबेरनाथ मंदिर स्थित पोखरा, ठाकुरद्वारा, पक्का पोखरा, सोनवरसा, ब्रह्मचारी पोखरा आदि स्थानों पर स्थित छठ घाटों की व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। साथ ही छठ पर्व पर इन घाटों पर मेंहदावल नगर ही नहीं, नगर से सटे ग्राम पंचायतों के व्रती महिलाएं व परिजनों की भीड़ कस्बे के तालाब व पोखरों पर एकत्र होती है। व्रती महिलाएं 13 नवंबर की शाम को डूबते सूर्यदेव को अर्ध्य देंगी, 14 नवंबर की सुबह उगते भाष्कर को दूध का अर्ध्य देते हुए पूजन-अर्चन करेंगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed