फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   8 villages surrounding in flood

आठ गांवों में घुसा घाघरा का पानी, आवागमन ठप

Fri, 17 Aug 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
8 villages surrounding in flood
flood
धनघटा/हैंसर। घाघरा नदी के जल स्तर में बढ़ोत्तरी की वजह से नदी और बांध के बीच बसे धनघटा क्षेत्र के आठ गांवों में पानी घुस गया है। गांव के रास्तों पर पानी भर जाने से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


घाघरा नदी का जल स्तर बुधवार की दोपहर से बढ़ने लगा। बृहस्पतिवार को सुबह कटहा, खैरगाड़, करनपुर, कंचनपुर, गुनवतिया, खरगपुर, ढोलबजा और सरैया गायघाट गांव में पानी घुस गया। इन गांवो में जाने वाले रास्तों पर भी दो से तीन फुट तक पानी बह रहा है। इसके कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

विज्ञापन

 

बाढ़ में फंसे गांवों के रहने वाले रामशंकर, सुरेश मौर्य, कवलजीत, घरभरन, जयराम, साधू आदि का कहना है कि उन लोगों ने तहसील प्रशासन को सूचना दी लेकिन अभी तक नाव का इंतजाम नहीं हो पाया है। कई लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसडीएम बाबूराम ने कहा कि गांव में पानी घुसने की सूचना मिली है। लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए नाव का प्रबंध कराने का निर्देश राजस्व कर्मियों को दे दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed