{"_id":"5a4d17244f1c1bd4178b4aae","slug":"31515001636-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने महंत का सिर मुड़वा कर ठेले पर घुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने महंत का सिर मुड़वा कर ठेले पर घुमाया
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहरैया (संतकबीरनगर)। आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से नाराज लोगों ने बुधवार को सिरसी स्थित राधा बिहारी मंदिर के महंत को पकड़ कर पीटा और सिर मुड़वा करके ठेले पर बैठा कर गांव में घुमाया। बाद में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और महंत को मुक्त करा कर थाने ले गई। महंत ने सिरसी गांव के रहने वाले दो नामजद युवक और कुछ अज्ञात के खिलाफ बंधक बना कर मारने-पीटने, लूटने और ख्याति बिगाड़ने की कोशिश का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
गांव वालों का आरोप है कि महंत की एक युवक के साथ आपत्तिजनक हाल में वीडियो वायरल होने से लोगों में नाराजगी उभर गई। इसकी जानकारी होने पर पर महंत बुधवार की सुबह बोलेरो से कहीं भाग रहे थे। इस पर गांव के कुछ युवक उन्हें महुली क्षेत्र के मैनसिर चौराहे के पास घेरेबंदी कर पकड़ कर गांव ले आए। नाराज लोगों ने महंत के सिर का बाल मुड़वा दिया और फिर ठेले पर बैठा कर पूरे गांव में घुमाया। उसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और भीड़ के चंगुल से महंत को छुड़ा कर थाने ले गई। राधा बिहारी मंदिर सिरसी के महंत सनत कुमार दास का आरोप है कि सिरसी गांव के मंगल राय और सूरज राय आदि लोग उनसे रुपये की मांग रहे थे। लोग धमकी दे रहे थे कि जनता से खूब लूटखसोट करते हो, उन्हे भी एक लाख रुपये दो, नहीं तो ठीक नहीं होगा। 31 दिसंबर को लोग 17000 रुपये लिए भी थे। फिर रुपये की मांग की और जब नहीं दिया तो वह लोग कट्टे से धमका कर एक युवक के साथ अश्लील हरकत की वीडियो बना लिए, जिसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैक मेल करना चाहते थे। महंत ने यह भी आरोप मढ़ा कि उसकी ख्याति खराब करने की कोशिश की और उसे पकड़ कर सिर का बाल मुड़वाया और ठेले पर गांव में घुमाए और मारे-पीटे। आरोप है कि उसकी जेब में रखा गया 25000 रुपये छीन ले गए। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में महंत सनत कुमार की तहरीर के आधार पर सिरसी गांव निवासी मंगल राय व सूरज राय समेत कई अज्ञात के खिलाफ लूट, मारपीट, बंधक बनाने, सामाजिक ख्याति बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश शुरु कर दी गई है।