फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   एचआरपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव

एचआरपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव

Wed, 30 Aug 2017 05:59 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में हर तरफ कानून का सिक्का चला। पुलिस की चौकसी का नतीजा यह रहा कि प्रत्याशी बैरिकेटिंग के घेरे में रह कर वोटरों से वोट के लिए दीदी-बहिनी, भईया कह कर मनुहार करते दिखे। कॉलेज परिसर के अंदर किसी भी प्रत्याशी को जाने की इजाजत नहीं मिली। चुनाव में एसडीएम और सीओ की पैनी नजर टिकी रही। चुनाव समाप्त होने तक शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस की सक्रियता रही।
विज्ञापन

एचआरपीजी कॉलेज में बुधवार को हुए चुनाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन पूरी तैयारी कर चुका था, मगर पुलिस कर्मियों की सक्रियता कानून का खौफ छात्रों के चेहरों पर साफ झलकता नजर आया। कॉलेज कैंपस पूरी तरह खाली रहा। प्रवेश और निकलने के लिए अलग-अलग द्वार बनाए गए थे। विद्यार्थियों को महाविद्यालय गेट के दोनों तरफ आधे किलोमीटर की दूरी तक जमा होने की गुंजाईश नहीं थी। सुरक्षा के मद्देनजर मिल गेट के पास सरैया बाईपास तक कदम-कदम पर पुलिस कर्मियों की टोली लगाई गई थी। सुरक्षा को लेकर एसडीएम सदर उमेश चंद निगम, सीओ रमेश कुमार, एसओ महुली एसपी गौतम, एसओ बखिरा रामभवन, एसओ मेंहदावल संतोष तिवारी, दुधारा एसओ राकेश यादव की ड्यूटी लगी थी। इसके अलावा कई सब इंस्पेक्टर और भारी संख्या में सिपाहियों की डयूटी लगाई गई थी। वही एक प्लाटनू पीएसी अलग से लगाई गई थी। फायर टेंडर, क्यूआरटी भी मौजूद रहा। कोतवाल बीबी सिंह अपने हमराहियों के साथ लगातार भ्रमण करते रहे। पुलिस की चौकसी का नतीजा रहा कि शांतिमय माहौल में चुनाव प्रक्रिया बीत गया और कहीं किसी तरह के कोई वाकया न होने की सूचना रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed