फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   31 candidats filled nomination forms

31 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, एक निर्विरोध

Thu, 21 Oct 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
31 candidats filled nomination forms
एचआरपीजी कॉलेज में आयोजित छात्र संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते प्रत्? - फोटो : KHALILABAD
31 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, एक निर्विरोध
विज्ञापन

विभिन्न पदों के लिए 30 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
अध्यक्ष सहित पांच पदों के लिए होना है चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में 27 अक्तूबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव मेें बृहस्पतिवार को कुल 31 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें जांच के बाद सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए और वाणिज्य संकाय में एक प्रत्याशी होने के चलते उसका निर्वाचन निर्विरोध होना तय माना जा रहा है।
कॉलेज परिसर में सुबह 10 बजे से ही पुलिस फोर्स की मौजूदगी में छात्र नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल करना शुरू किया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए नौ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। उपाध्यक्ष के लिए आठ प्रत्याशी, महामंत्री पद के लिए छह प्रत्याशी, पुस्तकालय मंत्री के लिए तीन प्रत्याशी, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए चार प्रत्याशियों ने अपने दो प्रस्तावकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने का समय दो बजे निर्धारित था। दो बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच का क्रम चला। इसके बाद वैध नामांकन पत्रों की सूची प्रकाशित की गई। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर डीएन पांडेय ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी वैध पाए गए हैं। इसमें अध्यक्ष पद पर नौ प्रत्याशी, उपाध्यक्ष के लिए आठ प्रत्याशी, महामंत्री के लिए छह प्रत्याशी, पुस्तकालय मंत्री के लिए तीन और विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए एक प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में है। इस दौरान महाविद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। प्राचार्य डॉक्टर मंजू मिश्रा, सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. प्रताप विजय कुमार, डॉक्टर पूर्णेश नारायण सिंह नामांकन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे। नामांकन शांतिपूर्ण तरीके से निपट गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए इन्होंने किया नामाकंन
अभिषेक चौधरी, अभिषेक चौधरी, अभिषेक यादव, उमेश यादव, कन्हैया लाल यादव, नीरज राय, रोहित चौरसिया, विशाल सिंह, शुभम राय
महामंत्री पद के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशी
आलोक राय, दीपक यादव, प्रमोद यादव, फैजान अहमद, राकेश कुमार, संदीप तिवारी
उपाध्यक्ष पद के लिए
आलोक नाथ यादव, निधि त्रिपाठी, निलेश पांडेय, प्रशांत चौधरी, सुंदरम मिश्रा, सिद्धार्थ चौधरी, शैलेंद्र, शुभम सिंह
नाम वापसी आज
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव में दाखिल नामांकन पत्रों की नाम वापसी 22 अक्तूबर को की जाएगी। नाम वापसी के बाद अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। यह जानकारी चुनाव अधिकारी डॉक्टर पूर्णेश नारायण सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में लगा रहा जाम
एचआरपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के चलते प्रत्याशियों ने जुलूस निकाला। इसके चलते शहर में पूरे दिन जाम की समस्या बनी रही। हर प्रत्याशी बाइक व चार पहिया वाहनों के साथ जुलूस में शामिल हुए। प्रत्याशी समर्थक लगातार नारेबाजी करते रहे। पूरे दिन पुलिस कड़ी मशक्कत कर जाम से लोगों को निजात दिलाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed