फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   305 have got bjp membership in campain

अभियान में 305 लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

Mon, 15 Nov 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
305 have got bjp membership in campain
अभियान में 305 लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास चौराहे पर सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में पुन: प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। इस दौरान 305 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही 100 पुराने सदस्यों का सत्यापन हुआ।

भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय सुनीता अग्रहरि ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सदस्यता अभियान निरंतर चलता रहेगा। कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो सभी वर्ग के लोगों का सम्मान व विकास कर रही है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीरजा गुप्ता ने कहा कि भाजपा की लोकप्रियता से विपक्ष हताश है। हर वर्ग के लोग भाजपा की सदस्यता लेने में रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। भाजपा नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल जज्जी ने कहा कि कैंप के साथ-साथ नगर के वार्डों में भी लोगों को अपने मोबाइल फोन से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जा रही है। इस मौके पर नगर महामंत्री विष्णु मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष हिमांशु राय, अजय वर्मा, प्रेमा देवी, माया सिंह, शिखा देवी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed