फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   30 percent lost their lives due to negligence, 50 percent due to not wearing helmet and seat belt.

Sant Kabir Nagar News: लापरवाही में 30, हेलमेट व सीट बेल्ट न पहनने से 50 फीसदी ने गंवाई जान

Thu, 14 Nov 2024 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 14 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
30 percent lost their lives due to negligence, 50 percent due to not wearing helmet and seat belt.
बिना हेलमेट जाते तीन सवारी। संवाद 
संतकबीरनगर। नवंबर में यातायात माह के तहत पुलिस प्रशासन लगातार वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रहा है, इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। यातायात नियमों का पालन न करने की वजह से सड़क हादसे का ग्राफ बढ़ रहा है। सड़क हादसों में नशा, ओवरस्पीड व लापरवाही में 30 फीसदी जबकि हेलमेट व सीट बेल्ट न पहनने से 50 फीसदी लोगों की जान जा रही है। बाकी 20 फीसदी खराब सड़क व जानवर के चलते घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष जनवरी से अक्तूबर माह तक जिले में हुए 233 हादसों में 122 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 131 लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच गए। 2023 में 323 दुर्घटना में 189 लोगों की मौत और 193 लोग घायल हुए।
विज्ञापन

वहीं 2022 में दुर्घटना का आंकड़ा 277 रहा। इनमें 155 लोगों की मौत और 169 लोग घायल हुए। इसी तरह वर्ष 2021 में दुर्घटना की संख्या 218 एवं मृतकों की संख्या 132 और घायलों की संख्या 156 रिकार्ड किया गया। आंकड़ों में सबसे चौकाने वाली बात यह सामने आई कि मरने वालों में सबसे ज्यादा दो पहिया वाहन चालक हैं। इनमें 20 से 40 वर्ष के युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। सड़क हादसों की समीक्षा में अधिकतर मौत हेलमेट न पहनने से सिर में लगी चोट से हुई है। कई वाहन चालकों द्वारा घटना के समय ओवरस्पीड़ होना भी पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नशे के हालत में वाहन चलाने से हादसे होना पाया गया। इसके बावजूद हर दिन नियम को दरकिनार करने वालों का चालान भी कटता है। तमाम जागरूकता के बाद भी रोजाना आंखों के सामने लोगों को मौत के मुंह में जाते हुए देखने के बाद भी लोग नसीहत लेने के लिए तैयार नहीं हैं।

24 ब्लैक स्पाट फिर भी नहीं रुक रहे हादसे : जनपद में 24 ब्लैक स्पाट चिह्नित हैं जहां पर ज्यादा दुर्घटनाएं होती हैं। यहां पर संकेतक भी लगे हैं फिर भी हादसे नहीं रुक रहे हैं। इनमे कांटे, सरैया, टेमारहमत, दुर्गा मंदिर मगहर, भुवरिया, बुधाकला, खटियांवा, सिरसी, रैना पेपर मिल, नेदुला, भुजैनी, मेंहदावल बाईपास, डीघा बाईपास, मीरगंज, बनकटिया, नाथनगर, बंड़ा बाजार, धनघटा, प्रजापतिपुर, नेतवापुर, नंदौर, हावपुर भड़ारी, ढोढ़या और बेलहरकला में हादसों की संख्या ज्यादा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed