फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   30 people received anti-coronary vaccine

30 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

Tue, 09 Mar 2021 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
30 people received anti-coronary vaccine
जिला अस्पताल के कोविड़ सेंटर पर टीका लगवाते लाभार्थी। - फोटो : KHALILABAD
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में मंगलवार को 30 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इन सभी को प्रथम डोज लगाई गई
विज्ञापन

टीकाकरण के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने बताया कि मंगलवार की सुबह नौ से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में 30 लोगों को टीकाकरण हुआ है। इन सभी को प्रथम डोज लगाया गया है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद कर्मियों को आधे घंटे तक आराम कराया गया। टीकाकरण का कार्य जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में प्रतिदिन चल रहा है। 45 साल से ऊपर और 59 साल के बीच बीमार लोग तथा 60 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण करवा सकता है।

लगातार दूसरे दिन नहीं मिला कोरोना मरीज
संतकबीरनगर। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में जिले में कोरोना का एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला। लगातार दो दिनों से पॉजिटिव मरीज न मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। जबकि 771 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 3451 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि लगातार दो दिनों से जिले में कोरोना का कोई भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। 771 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 3451 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 3389 लोग ठीक हो चुके हैं। 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 18 एक्टिव केस हैं। मंगलवार को एक व्यक्ति स्वस्थ होकर घर गया है। 635 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed