{"_id":"62434002de2a567ddf27ded6","slug":"3-5-lakh-forge-with-five-people-khalilabad-news-gkp431519684","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी के लालच में गंवाए 3.50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश में नौकरी के लालच में गंवाए 3.50 लाख
विज्ञापन

- पुलिस ने दंपती के खिलाफ जालसाजी और गबन का केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। विदेश में नौकरी करने की लालच में पांच युवकों ने 3.50 लाख रुपये गंवा दिए। आरोप है कि रकम मांगने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया है।
बखिरा क्षेत्र के लेडुआ-महुआ अमरडोभा निवासी एजाज अहमद का आरोप है कि धर्मसिंहवा निवासी निजाम हुसैन चार जुलाई 2021 को उसके गांव आए। विदेश में नौकरी करने के इच्छुक युवकों के बारे में जानकारी जुटाए। बाद में उनके घर पहुंचे और कुवैत में अच्छी वेतन पर नौकरी दिलाने का झांसा दिए। बुलाने पर वह अपने साले अब्दुर्र रहीम, अब्दुल हफीज निवासी कसया धर्मसिंहवा और जावेद अख्तर, ओवेदुल्लाह निवासी लेडुआ महुआ के साथ उनके घर गए। पांचों लोगों को कुवैत में नौकरी दिलाने की बात बताए। प्रति व्यक्ति 70 हजार रुपये की मांग किए। आरोप है कि निजाम हुसेन और उनकी पत्नी रुखसाना ने पांचों बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर पासपोर्ट, आधार कार्ड की छाया प्रति, दस रंगीन फोटो और 3,50,000 रुपये लेकर हड़प लिए। आरोप है कि जावेद और ओबेदुल्ला का फर्जी बीजा तैयार किए। जानकारी होने पर जब रुपये की मांग की गई तो जानमाल की धमकी दिए। इतना ही नहीं फर्जी मुकदमे फंसाने की भी धमकी दे रहे हैं। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में निजाम हुसैन और उनकी पत्नी रुखसाना के खिलाफ जालसाजी और गबन का केस दर्ज किया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।