फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   2696 buy nomination form

2,696 लोगों ने खरीदे नामांकन पत्र, लगी रही लंबी कतार

Wed, 31 Mar 2021 10:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
2696 buy nomination form
खलीलाबाद ब्लॉक नामांकन पत्र खरीदने के लिए लगी लोगों की भीड़। - फोटो : KHALILABAD
2,696 लोगों ने खरीदे नामांकन पत्र, लगी रही लंबी कतार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बुधवार को सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए लोगों ने पर्चे खरीदे। वहीं कलेक्ट्रेट में एडीएम कोर्ट में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए लोगों ने पर्चे की खरीदारी की। बुधवार को जिले में कुल 2,696 लोगों ने नामांकन पत्रों की खरीदारी की। जिसमें प्रधान पद के लिए 713, बीडीसी के लिए 641 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 1196 लोगों ने पर्चा खरीदा। जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 146 लोगों ने नामांकन पत्रों की खरीदारी की। भीड़ की वजह से लोगों को कतार में लगकर नामांकन पत्र खरीदने के लिए घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ी।

ट्रेजरी चालान बनाने में भी छूटे पसीने
पंचायत चुनाव में लोगों को ट्रेजरी चालान बनवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा खलीलाबाद और स्टेट बैंक की शाखा मेंहदावल में लोगों की लंबी कतार में लगी थी। कतार में लगे लोगों को अपनी बारी आने में गर्मी और धूप के बीच बेहद परेशानी उठानी पड़ रही है। दो दिनों तक बैंक के बंद रहने की स्थिति में बुधवार को ट्रेजरी चालान बनाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी थी। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बैंक बंद रहेंगे। जबकि शनिवार को बैंक खुलेगा। उस दिन बैंक खुलने पर लोगों को ट्रेजरी चालान बनवाने में कोई असुविधा न हो इसकी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed