फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   261 person corona virus report awaited

कोरोना : प्रशासन को 261 की रिपोर्ट का इंतजार

Thu, 21 May 2020 09:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
261 person corona virus report awaited
कोरोना : प्रशासन को 261 की रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन

अब तक पॉजिटिव मिले 46 लोगों में 20 मुंबई से लौटने वाले शामिल
मुंबई से लौटे बखिरा के कम्हरियां गांव के मृतक की रिपोर्ट निगेटिव
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले में कोविड-19 संक्रमण के नए केस की पुष्टि के लिए प्रशासन को 261 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।
लॉकडाउन में मुंबई, गुजराज व अन्य जगहों से प्रवासियों का जिले में लौटने का सिलसिला जारी है। अब तक जिले में 66 हजार प्रवासी आ चुके हैं। वैसे अब तक 46 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उनमें 20 लोग मुंबई से लौटने वाले हैं। जबकि चार लोगों की मौत हो चुकी है। अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बृहस्पतिवार को 73 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। वैसे अब तक कुल 1055 नमूने जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे जा चुके हैं। उनमें 98 नमूने रिपीट हैं। 740 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 46 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें चार मृतकों की भी रिपोर्ट शामिल हैं। 261 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। जबकि 27 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। वैसे पॉजिटिव मिले लोगों में देवबंद मदरसे से आए मगहर के छात्र और उसके परिवार व संपर्क के कुल 25 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि दुधारा क्षेत्र के चोरहा गांव का पॉजिटिव मिले वृद्ध मरकज दिल्ली से आए थे। शेष 20 लोग जो पॉजिटिव मिले हैं, वे मुंबई से लौटे हैं। बुधवार को आई रिपोर्ट में मुंबई से लौटे बखिरा क्षेत्र के मुंडेरी के मृतक शख्स के परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। जबकि बृहस्पतिवार को 11 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें बखिरा क्षेत्र के कम्हरिया गांव में मुंबई से लौटे मृतक युवक की रिपोर्ट भी निगेटिव है। शेष दस लोग जो औद्योगिक क्षेत्र में ब्लूमिंग बड्स एकेडमी में ठहराए गए थे, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया। एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को पॉजिटिव पाए गए बखिरा क्षेत्र के पौनी के युवक के परिवार व संपर्क के आठ और महुली क्षेत्र के सतरहा के पॉजिटिव युवक के परिवार और संपर्क के आठ लोगों को जिला अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया है। सभी के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। बाहर से लौटे घर पर क्वारंटीन लोगों की निगरानी कराई जा रही है। एडीएम संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में पांच जगह हॉटस्पॉट हैं। कोतवाली क्षेत्र के मगहर व कोनी, बखिरा क्षेत्र के पौनी और धनघटा क्षेत्र के मुठही खुर्द और कुड़वा को हॉटस्पॉट बनाया गया है। हॉटस्पॉट एरिया में जरूरी सामान की घर-घर डिलेवरी की व्यवस्था की गई है। इन जगहों पर आने-जाने पर प्रतिबंध है। घरों में क्वारंटीन लोग नियम का पालन करें, ताकि खुद सुरक्षित रहे और परिवार और गांव के लोगों को भी सुरक्षित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed