{"_id":"67631283c7d586b84d06e9ca","slug":"24-panchayats-of-semariawan-are-tb-free-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-125725-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां की 24 पंचायतें टीबी मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां की 24 पंचायतें टीबी मुक्त
Wed, 18 Dec 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लाॅक सभागार में राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मुक्त पंचायत एवं फैमिली केयर गिवर के लिए सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान एवं सचिव का ब्लाॅक स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि सेमरियावां की 24 पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं।
इस दौरान वरिष्ठ स्वास्थ्य पर्यवेक्षक देवव्रत श्रीवास्तव ने बताया कि गांव में प्रधान एवं आशा के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा जांच कराकर टीबी की बीमारी होने से पहले ही रोका जा सके और अधिक से अधिक ग्राम पंचायत टीबी मुक्त किया जाए।
गांव के लोगों की टीबी जांच कराने में ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव का सहयोग बेहद जरूरी है। इन गांवों में कोई बाहरी व्यक्ति रहने के लिए आए या गांव का कोई व्यक्ति देश प्रदेश से आ रहा है तो उसकी जांच कराएं। जिससे गांव टीबी मुक्त बना रहे।
विज्ञापन
सीएचसी सेमरियावां अधीक्षक डाॅ. सुरेश चंद्र ने कहाकि सभी से सहयोग की अपेक्षा है। इस अभियान में सबका अहम योगदान की जरूरत है। बीडीओ विजय कुमार सिंह ने कहा कि गांव को स्वस्थ बनाने में सभी जुट जाएं। टीबी मुक्त अभियान में ग्राम प्रधान व सचिव अपने जिम्मेदारियां का निर्वहन ईमानदारी से करें।
इस दौरान एडीओ पंचायत दीप श्रीवास्तव, डीपीसी अमित आनंद, बीपीएम राजेश पांडेय, ग्राम सचिव रजनी सिंह, विमला यादव, कुणाल सिंह, राहुल यादव, अनिल चौधरी, शिवमूरत मौर्य, गुलाब चंद, नंदनी राय आदि मौजूद रही।