फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   22 toppers including district topper Priyanshu were honoured

Sant Kabir Nagar News: जिला टॉपर प्रियांशु समेत 22 टॉपर हुए सम्मानित

Wed, 03 May 2023 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
22 toppers including district topper Priyanshu were honoured
धनघटा। श्रीराम नारायण पांडेय इंटर कॉलेज पुत्सर में इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में जिले केे टॉपर एवं स्कूल में टॉपर्स छात्रों के लिए पुरस्कार वितरण सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में चौथा स्थान हासिल करने वाली छात्रा प्रियांशु के साथ विद्यालय के अन्य टॉपरों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय की इंटरमीडिएट की छात्रा प्रियांशु ने 93.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में चौथे स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय के इंटरमीडिएट के छात्र अजय प्रकाश, विवेक, श्रद्धा गिरी, निशांतु चौधरी, नेहा, स्तुति यादव, निशा प्रजापति, सिंपल ओझा व विनय कुमार के बेहतर प्रदर्शन करने पर उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह हाईस्कूल टॉपर शिखा गुप्ता, अंकिता चौधरी, आदित्य, शालिनी, शिवम, श्रेया, आकाश, अंशिका, शिवांगी, आयुष, सोनिका, गौरी, कुमकुम नायक, संगम व सतीश आदि को सम्मानित किया गया। धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान ने कहा कि बच्चों की मेहनत और शिक्षकों की पढ़ाई के प्रति कर्तव्यनिष्ठा ने साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक दशरथ चौहान, प्रधान राजन सिंह, सिद्धनाथ पांडेय, कपिल मुनि पांडेय, अजय मिश्र, प्रधानाचार्य त्रियुगी नाथ पांडेय, संदीप कुमार चतुर्वेदी, रामविजय कन्नौजिया, रामशब्द राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed