{"_id":"5be9ccd5bdec226930330e94","slug":"21542048981-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांथा की हालत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांथा की हालत खराब
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड व एक्सरे की भी सुविधा नहीं
फोटो
तीन लाख लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल की जिम्मेदारी है
आठ डॉक्टर और तीन फार्मासिस्ट के पद हैं स्वीकृत
अमर उजाला ब्यूरो
सांथा। सीएचसी सांथा में एक्सरे व अल्ट्रासाउंड जैसी सामान्य चिकित्सकीय जांच की सुविधा नहीं है। इस सीएचसी पर तीन लाख लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल का जिम्मा है। संसाधन नहीं होने के चलते मरीजों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है।
ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित पीएचसी सांथा को 15 साल पहले उच्चीकृत कर सीएचसी का दर्जा दिया गया। यहां खून, यूरिन की साधारण जांच की सुविधा उपलब्ध है। जबकि यहां बड़ी तादाद में मरीज इलाज के लिए आते हैं। यहां पर अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, ईसीजी आदि की सुविधा नहीं है। सृजित पद के अनुसार यहां पर आठ डॉक्टरों तथा तीन फार्मासिस्टों की तैनाती होनी चाहिए, लेकिन चार डॉक्टर तथा दो फार्मासिस्ट ही तैनात हैं। ग्राम प्रधान अहमद सुहेल रहमानी, सोनू चौबे, धीरज चौधरी, बाबूलाल विश्वकर्मा, अतीक अंसारी, हबीबुर्रहमान आदि ने सीएचसी सांथा पर अल्ट्रासाउंड व एक्सरे सहित अन्य जरूरी संसाधन व डॉक्टरों के तैनाती की मांग की है। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यूएच अंसारी ने कहा कि चिकित्सकों की कमी है। उपलब्ध संसाधनों के जरिए मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधाएं दी जाती हैं। समस्याओं के बाबत उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।