फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   छठ पर्व

छठ पर्व

Tue, 13 Nov 2018 12:26 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
छठ पर्व
आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी महिलाएं
विज्ञापन

पोखरों और नदियों के किनारे बनी छठ वेदियों के पास बैठने की हुई व्यवस्था
पूजन सामग्री की खरीदारी के चलते दिन भर रही बाजार में भीड़
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सूर्य की उपासना का पर्व डाला छठ सोमवार से शुरू हो गया। मंगलवार को व्रती महिलाएं जलाशयों के किनारे छठ वेदियों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके लिए छठ घाटों की सफाई, रंगाई-पुताई व सजावट का कार्य सोमवार को भी चलता रहा। इसके अलावा पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए बाजार में सुबह से शाम तक भीड़ लगी रही।
खलीलाबाद शहर में समय जी माता स्थान के पास स्थित पोखरे पर सर्वाधिक भीड़ होती है। यहां कई दिन से नगर पालिका प्रशासन तैयारी करा रहा था। शुगर मिल कॉलोनी, बिधियानी व गोला बाजार के पोखरे के पास साफ-सफाई की गई है। गोला बाजार में जन सेवा संस्थान के संरक्षक सर्वदानंद पांडेय, अध्यक्ष महेश गुप्ता की देखरेख में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मगहर में आमी नदी के किनारे शिव मंदिर से बाईपास तक घाट के किनारे प्रकाश की व्यवस्था की गई है। मेंहदावल में कुबेरनाथ, बखिरा में भंगेश्वरनाथ, हरिहरपुर क्षेत्र में तामेश्वर नाथ तथा कठिनइया नदी के किनारे और धनघटा क्षेत्र में सरयू नदी के तट पर बने छठ पूजा स्थलों की साफ-सफाई कराई गई। उधर, छठ पूजा के लिए सामान खरीदने के लिए सुबह से ही बाजार में भीड़ थी। लोग बांस की बनी डलिया के अलावा नारियल, नींबू, फल, गन्ना, पत्ते सहित हल्दी, अदरक, कच्ची मूंगफली, गट्टा, बताशा, मिठाई आदि की खरीदारी में लगे थे।
विज्ञापन


सुबह-शाम एक ही स्थान पर होती है पूजा
पं. वाचस्पति द्विवेदी ने बताया कि छठ पूजा सुबह व शाम एक ही जगह पर होती है। मंगलवार की सायं काल डूबते सूर्य को अर्घ्य देने से पहले व्रती महिलाएं जिस जगह पर बैठकर पूजा करेंगी वहीं बुधवार की भोर में भी बैठेंगी। इसलिए व्रती महिलाओं को मंगलवार को सूर्यास्त से काफी पहले ही छठ वेदी के पास पहुंचकर पूजा के लिए जगह निर्धारित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए लगी रहेगी पुलिस
छठ पूजा के दौरान जलाशयों के किनारे होने वाली भीड़ को देखते हुए एसपी आकाश तोमर ने सभी थानेदारों को सतर्कता बरतने व निगरानी का निर्देश दिए हैं। खलीलाबाद के कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शहर में होने वाली पूजा के लिए पुलिसकर्मियों को पहले से ही ड्यूटी बता दी गई है। मंगलवार की दोपहर से ही निगरानी शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed